सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया सलेमपुर के चेरो में स्थित केन्द्रीय विद्यालय में 26 और 27 जून को आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के समापन समारोह में जिले के मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रत्युष पाण्डेय की गरिमापूर्ण उपस्थिति में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अत्यंत उत्साह के साथ भागीदारी की | नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से उड़ान और वायुगतिकी के सिद्धांतो पर आधारित दो दिवसीय अंतर्क्रियात्मक कार्यशाला में विद्यार्थियों ने ग्लाइडर डिजाइन ट्रेनिंग और तीन चैनल ट्रेनर आरसी प्लेन तथा फर्स्ट पर्सन व्यू ड्रोन की उड़ान का प्रदर्शन गति शिक्षा टेक इन्नोवेशन प्रा०लि० के निदेशक श्वेतांक मणि त्रिपाठी और प्रखरमणि,शिवम् राय की देखरेख में किया। मॉडल एविएशन क्लब ,आई.ई.टी. लखनऊ के ट्रेनर श्री अन्ना ने विद्यार्थियों को ड्रोन उड़ान की तकनीक से परिचित कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीडीओ श्री प्रत्युष पाण्डेय ने विद्यार्थियों की लगन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए इस तरह की उन्नत कार्यशाला के आयोजन के लिए विद्यालय को बधाई और शुभकामना दी | प्राचार्य श्री आशुतोष पाण्डेय ने सभी शिक्षकों,विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यशाला भाग लेने वाले विद्यार्थियों के उत्साह की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…