Categories: Uncategorized

रक्षाबंधन मेले को लेकर कृषि मंत्री की प्रेस वार्ता, 5 अगस्त से देवरिया क्लब में आयोजन

iदेवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आगामी रक्षाबंधन मेले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 05 से 07 अगस्त तक देवरिया क्लब में तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा, जिसका उद्घाटन 5 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा।
मेले में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ-साथ विभिन्न विभागों की झांकियां, कृषि यंत्रीकरण गोष्ठी, अन्न और कृषि उपकरणों का प्रदर्शन भी होगा। महिला समूहों और किसानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मेले का आकर्षण होंगे।
मंत्री शाही ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 08 से 10 अगस्त तक महिलाओं के लिए निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान तीन चरणों में 15 अगस्त तक चलेगा और कृष्ण जन्माष्टमी पर 16 अगस्त को स्वच्छता अभियान, भजन-कीर्तन, और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मेले की संकल्पना के लिए मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मेले में हेल्थ चेकअप, विधवा पेंशन आवेदन, और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे ताकि आमजन को अधिक लाभ मिल सके।

<!–
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जाने आज किस मूलांक की चमकेगी किस्मत?

अंक राशिफल 21 दिसंबर 2025: आज किस मूलांक की चमकेगी किस्मत? जानें करियर, धन, शिक्षा,…

13 minutes ago

विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा नौवीं के छात्रों ने मारी बाजी

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तिलक एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल, पुरैना खंडी चौरा में आयोजित वार्षिक…

3 hours ago

एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल को मिला स्टार एजुकेशन अवॉर्ड 2025

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर स्थित एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल को स्टार एजुकेशन अवॉर्ड्स 2025 से…

4 hours ago

उर्वरक प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी, एक दुकान पर बिक्री प्रतिबंध

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर बघौली ब्लॉक क्षेत्र…

4 hours ago

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय की पुरुष टीम चयनित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। रावेंशा विश्वविद्यालय, कटक में 10 जनवरी 2026 से आयोजित होने वाली…

4 hours ago

रैन बसेरों में बेघरों की नब्ज टटोलने देर रात पहुंचे एडीएम वित्त अरविंद कुमार

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के…

4 hours ago