कृषि मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शासन की मंशा अनुरूप उच्च गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने हेतु अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में जनपद के सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने बिजली के लटकते तारों को भी समयबद्धता के साथ सही करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर को ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घन्टे तथा शहरी क्षेत्रों में 24 घन्टे के भीतर अनिवार्य रूप से बदला जाए।
कृषि मंत्री ने कुरना नाला के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें अवगत कराया कि नाला निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का सैंपल पीडब्ल्यूडी की लैब में भेजा गया है, अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आए हैं, जिस पर कृषि मंत्री ने लैब से संपर्क कर शीघ्र रिपोर्ट मंगाने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न पेंशन योजनाओं एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की आधार सीडिंग अभियान मोड में करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कृषि मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा। समीक्षा बैठक में सीडीओ रविंद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, डीआईओएस विनोद राय, डीसी मनरेगा बीएस राय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, उपनिदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

7 minutes ago

नववर्ष एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने दिया सुरक्षित जीवन और सकारात्मक संकल्पों का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

15 minutes ago

1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

निजी अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला…

31 minutes ago

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹14,000 तक टूटी—सोना भी ₹5,300 सस्ता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…

2 hours ago

देवरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे चले—महिलाओं समेत कई घायल

Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…

3 hours ago

देवरिया में गैस संकट पर सख्त प्रशासन, तहसीलदार अलका सिंह का छापा—एजेंसियों को फटकार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए तहसीलदार अलका…

3 hours ago