बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l इनरव्हील क्लब बलिया के तत्वावधान में शनिवार को नगर के टाउन हाल बापू भवन के सभागार में दीपावली चैरिटी मेला का आयोजन किया गया। जिसमें एक से बढ़कर एक स्टाल लगाए गए थे। इस दौरान महिलाओं ने स्टाल पर लगे कपड़ा, ज्वेलरी, खाद्य पदार्थ सहित विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी की। इस दौरान ज्ञान पीठिका की छात्राओं ने डांडिया और कई अन्य नृत्य प्रस्तुत किया
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान श्रीमती सिंह ने कहा कि इनरव्हील का यह कार्यक्रम बहुत ही सुंदर व सराहनीय है। लोगों में जागरूकता के लिए इस तरह का आयोजन होना चाहिए। महिलाओं को घर से बाहर निकलकर कुछ नया कर दिखाने का मौका मिलेगा। नगर पालिका चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी ने क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। चैरिटी मेले में कपड़े, नाश्ते, केक, ज्वेलरी, ब्यूटी प्रोडक्टस, दीवाली के आइटम, खिलौने, सजावट का सामान, गोलगप्पे, लिट्टी चोखा आदि का स्टाल लगाया गया था। जिस पर लोगो ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने डांडिया का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया
फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…
Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…
लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…