धान खरीद एवं उर्वरक उपलब्धता के सम्बन्ध में कृषि मंत्री ने की समीक्षा बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में धान खरीद एवं उर्वरक तथा बीज की मौजूदा स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने शासन की मंशानुरूप योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

कृषि मंत्री ने धान खरीद की गति तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने पहाड़पुर, सेखोना, गौरा तथा बागापार में नये धान केंद्र स्थापित करने के संबन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र पर किसानों को आने के लिए प्रेरित किया जाए। छोटे किसानों से प्राथमिकता के आधार पर धान खरीदा जाए। जनपद में 92 धान क्रय केंद्रों द्वारा 8,044 किसानों से 3.45 लाख कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। कृषि मंत्री ने धान खरीद की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि क्रय केंद्र की नियमित समीक्षा की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक दिन प्रत्येक केंद्र पर न्यूनतम 10 किसानों से धान खरीद अनिवार्य रूप से हो।

कृषि मंत्री ने कहा कि जनपद में उर्वरक एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उर्वरक का वितरण समुचित तरीके से किया जाये जिससे सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल सके। जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में 773 बिक्री केंद्रों पर कुल 7,719 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। वर्तमान में पीसीएफ के गोदामों पर प्रीपोजिशनिंग यूरिया 880 मीट्रिक टन उपलब्ध है। कृषि मंत्री ने कहा कि सीमावर्ती उर्वरक दुकानों की विशेष निगरानी की जाए एवं संदिग्ध दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान कृषि मंत्री ने कई फरियादियों की समस्याएं भी सुनी एवं उनके निस्तारण के संबन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कृषि मंत्री को उनके द्वारा निर्देशित किये गए मुद्दों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया।

बैठक में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, उपनिदेशक कृषि विकेश पटेल, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, डिप्टी आरएमओ भीमाचंद गौतम, डीसी मनरेगा बीएस राय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

3 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

4 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

4 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

4 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

4 hours ago