कृषि मंत्री ने मोबाइल वेटेनरी एंबुलेंस को किया रवाना

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में सूर्यप्रताप शाही कृषि मंत्री उ०प्र० सरकार द्वारा पशु पालकों की सुविधा एवं उन्नति के लिए दो यूनिट मोबाइल वेटनरी एम्बुलेंस का हरी झण्डी दिखाकर उद्घाटन किया गया।कृषि मंत्री द्वारा बताया गया कि प्रदेश सरकार मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ पशुधन एवं पशुपालकों के हित के प्रति कृत संकल्पित है। इस एम्बुलेंस द्वारा पशुपालकों को उनके घर पर जाकर पशु चिकित्सा टीकाकरण इत्यादि की सुविधाएं प्रदान की जायेंगी इस एम्बुलेस का उपयोग विभिन्न संक्रामक रोगों के सीरो निगरानी के लिए भी किया जायेगा। जनपद में लगभग पांच लाख पशु है तथा प्रति एक लाख पशु पर एक मोबाइल वेटनरी एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी है। शीघ्र ही तीन अन्य एम्बुलेंस भी जनपद को प्राप्त होने के उपरान्त पशु पालकों के हित में संचालित किया जायेगा। वर्तमान समय में प्रदेश के कुछ जिलों में लम्पी स्कीन डिजिज बीमारी फैली हुई है, परन्तु जनपद में अभी तक यह बीमारी नहीं है। उस बीमारी के रोकथाम के लिए जनपद में गोवंशों के टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक मोबाईल एम्बुलेस में एक पशु चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति की व्यवस्था है। इस प्रकार यह एम्बुलेंस एक पशु चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सकीय उपकरणों से सुसज्जित है जिसका लाभ पशुपालकों को उनके घर पर ही आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। शीघ्र ही इन एम्बुलेंसों की सुविधा टोल फ्री नम्बर 1962 पर डायल कर प्राप्त की जा सकेगी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पीएन सिंह, अधीशासी अधिकारी नगर पालिका रोहित सिंह सहित पशुपालन विभाग के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

10 hours ago

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

10 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

10 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

11 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

11 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

11 hours ago