जनपद के विद्युत व्यवस्था की कृषि मंत्री ने की गहन समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कृषि मंत्री ने शासन की मंशा अनुरूप उच्च गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।कृषि मंत्री ने जनपद की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने रिवैम्प योजना के अंतर्गत जर्जर एवं लटकते हुए तारों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर बदलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत हो रहे कार्यों से जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाए, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में हो रहे कार्यों का सत्यापन कर सके। कृषि मंत्री ने कहा कि वर्कशाप से जाने वाले ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। ऐसे कुछ प्रकरण उनकी संज्ञान में आये हैं, जिसमें ट्रांसफॉर्मर बदलने के साथ ही उसी दिन पुनः खराब हो गए। उन्होंने वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग कार्य की नियमित निगरानी का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर को ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घन्टे तथा शहरी क्षेत्रों में 24 घन्टे के भीतर अनिवार्य रूप से बदला जाए।
कृषि मंत्री ने आगामी 22 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण अभियान की भी समीक्षा की तथा इसे सफल बनाने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं आगामी 17 जुलाई से आरंभ होने वाले दस्तक अभियान के दृष्टिगत गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान एवं एंटी लार्वा दवाओं के छिड़काव का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कहीं भी जल जमाव न होने दिया जाए एवं झाड़ियों की कटाई की जाए। कृषि मंत्री ने बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं एवं तटबंधों के विषय में भी जानकारी ली तथा तटबंधों की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया।
सांसद सलेमपुर रविंदर कुशवाहा ने सड़कों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पिंडी-भागलपुर, मगहरा-सलेमपुर मार्ग, बेलडाड़-कठिनया मार्ग सहित विभिन्न मार्गों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद ने पिडरा पुल से भारी वाहनों का आवागमन न होने का मुद्दा उठाया। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रविंद्र प्रताप मल्ल ने भी विभिन्न जन समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कृषि मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा। समीक्षा बैठक में सीडीओ रविंद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, सीआरओ रजनीश राय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

8 minutes ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

42 minutes ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

45 minutes ago

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

2 hours ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

2 hours ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

2 hours ago