जनपद के सभी विकासखंडों में आयोजित होगा कृषि निवेश मेला

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने बताया है कि विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला जनपद के समस्त 17 विकासखंडों में रबी एवं खरीफ की सीजन में दो बार आयोजित किया जाएगा। इस मेले में सभी गांव के कृषि करने वाले किसान, कृषि, उद्यान, पशुपालन, रेशम, सहकारिता, सिंचाई, विद्युत, एग्रो आदि विभागों के अधिकारी, बैंकर्स, एन‌जीओ एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक भाग लेंगे। इस मेले में कृषि संबंधी जानकारी के साथ विकासखंड के चयनित लाभार्थी कृषकों को फसल प्रदर्शन किट/किट/ कृषि उपकरण/ बीज मिनीकिट,किसान क्रेडिट कार्ड एवं अनुदान पर कृषि निवेश उपलब्ध कराया जाएगा। इस एक दिवसीय मेले के साथ राजकीय कृषि बीज भंडार पर कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा कृषि की नवीनतम तकनीक जानकारी मुद्रित का प्रदर्शन बीज भंडार में उचित स्थान पर किया जाएगा। बीज, सूक्ष्म पोषक तत्व एवं जिंक आदि क्रय करने हेतु राजकीय कृषि बीज भंडार पर उपस्थित विशेषज्ञ/ तकनीकी कर्मचारियों द्वारा कृषि से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर विभाग एवं निजी सहभागिता (उर्वरक, बीज कृषि रक्षा सामग्री एवं कृषि उपकरणों के निजी विक्रेता) के आधार पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रत्येक विकास करो में भाग लेने वाले किसानों में से कम से कम 25 किसानों को कृषि एवं पशुपालन नामक मासिक पत्रिका का वार्षिक सदस्यता शुल्क रुपए 24 प्राप्त करते हुए, इसकी सूची कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

16 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

16 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

17 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

17 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

17 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 days ago