बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई गई अग्रसेन जयंती

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पंचायती धर्मशाला में अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई,इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम सुन्दर अग्रवाल एवं शंकर प्रसाद पंसारी ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके किया इसके पश्चात् महाराजा अग्रसेन की विधिवत सामूहिक आरती की गई ।इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गौरांश अग्रवाल को मिला जबकि द्वितीय स्थान पर सारांश अग्रवाल रहे एवं तीसरे स्थान पर आदविक अग्रवाल का चयन किया गया। इसके अलावा सीनियर वर्ग में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मारवाड़ी गाने पर डांस करने वाली अनन्या अग्रवाल को प्रथम स्थान, परी अग्रवाल को दूसरा स्थान एवं मनसा अग्रवाल को तीसरा स्थान प्रदान किया गया, जबकि जूनियर वर्ग के लिए सांहवी अग्रवाल को प्रथम स्थान, दिव्या अग्रवाल को द्वितीय एवं आध्या मित्तल को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।
इसके अलावा पयागपुर निवासी अवनीश अग्रवाल की पुत्री सुहानी अग्रवाल को पूरे उत्तराखंड में बास्केटबॉल के लिए प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया इसी प्रकार हर्षिता माहेश्वरी को असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन होने पर विशेष पुरस्कार दिया गया, इसके अलावा मारवाड़ी समाज के ही मेधावी छात्र-छात्राओं पार्थ शर्मा, सुहानी अग्रवाल, विभोर अग्रवाल एवं आयुष अग्रवाल को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अवार्ड प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महेश नोसारिया ने किया इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विष्णु मित्तल, राकेश केडिया, अवनीश पंसारी, मौजूद रहे ,इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद सांवरमल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया जबकि निर्णायक मंडल के रूप में आनंद बिहारी , श्यामजी, मंगल प्रसाद शर्मा एवं श्याम सुंदर श्रीवास्तव मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

4 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

6 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

6 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

6 hours ago