आगरा मर्डर केस: प्रेमी ने HR मैनेजर की गला काटकर हत्या

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)

आगरा मर्डर केस: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित जवाहर पुल पर 23 जनवरी की रात करीब एक बजे एक युवती का सिर कटा शव प्लास्टिक के बोरे में बंद मिला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव की पहचान पार्वती विहार, टेढ़ी बगिया निवासी मिंकी शर्मा (25) के रूप में की है।
मिंकी शर्मा संजय प्लेस स्थित मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर एक प्राइवेट कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में की गई।

जवाहर पुल पर बोरे में मिला सिर कटा शव

23 जनवरी की रात जवाहर पुल पर राहगीरों ने एक संदिग्ध बोरा पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खोला तो उसमें एक महिला का सिर कटा शव मिला। शव पर कोई कपड़ा नहीं था। शव की हालत देखकर यह स्पष्ट था कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए।

मृतका की पहचान HR मैनेजर मिंकी शर्मा के रूप में हुई

उधर, उसी दिन मिंकी शर्मा के परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे। मिंकी 23 जनवरी की दोपहर करीब दो बजे घर से निकली थीं। उन्होंने परिजनों को बताया था कि उन्हें अपने छोटे भाई की शादी का कार्ड कूरियर करने जाना है। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला।
रात करीब आठ बजे परिजन उनके ऑफिस पहुंचे, लेकिन ऑफिस बंद था। इसके बाद रात दस बजे थाना ट्रांस यमुना पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों को बुलाया गया, जहां पहचान मिंकी शर्मा के रूप में हुई।

कंप्यूटर ऑपरेटर प्रेमी ने की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि मिंकी शर्मा की हत्या उनके ही ऑफिस में काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर विनय राजपूत ने की थी। विनय ट्रांस यमुना कॉलोनी का रहने वाला है। मिंकी और विनय के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे और इसकी जानकारी परिजनों को भी दी जा चुकी थी।
हालांकि, पिछले छह महीनों से मिंकी किसी और व्यक्ति से भी बातचीत करने लगी थीं। यह बात विनय को नागवार गुजरी। इसी को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगे। आरोपी का कहना है कि मिंकी उससे पैसे भी लेती थी और शादी को लेकर टालमटोल कर रही थी।

ऑफिस में बुलाकर की बेरहमी से हत्या

पुलिस पूछताछ में आरोपी विनय ने बताया कि घटना वाले दिन उसने मिंकी को ऑफिस बुलाया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। विनय पहले से चाकू लेकर आया था। गुस्से में आकर उसने मिंकी पर ताबड़तोड़ वार किए। गर्दन पर चाकू लगने से अधिक खून बह गया और मिंकी जमीन पर गिर पड़ी।

ये भी पढ़ें – बिहार में गणतंत्र दिवस की धूम, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर राज्यपाल तक ने फहराया तिरंगा

शव को ठिकाने लगाने की साजिश

हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने कूड़ा रखने वाली पॉलिथीन में शव को रखा और चाकू से सिर को धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर दिया और ऊपर से पार्सल पैकिंग वाला टेप लपेट दिया।

आरोपी ने सिर को अपने बैग में रखा और मिंकी की ही स्कूटी से जवाहर पुल तक पहुंचा। उसका इरादा शव को यमुना नदी में फेंकने का था, लेकिन बोरा भारी होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। राहगीरों के आने पर वह बोरा वहीं छोड़कर झरना नाला की ओर भाग गया।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक युवक स्कूटी पर बोरा लेकर जवाहर पुल की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद एमजी रोड और हाईवे पर लगे कैमरों में भी वही स्कूटी नजर आई।
मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस उनके ऑफिस पहुंची, जहां सीसीटीवी फुटेज में विनय राजपूत बोरा खींचकर ऑफिस से बाहर ले जाता हुआ साफ नजर आया। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि सीसीटीवी साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी विनय राजपूत को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सिर, मोबाइल फोन, कपड़े और बैग भी बरामद कर लिए हैं। मिंकी की स्कूटी शाहदरा के पास छोड़ी गई थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदलीं

मिंकी शर्मा के पिता अशोक शर्मा एक कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत हैं। उनकी तीन बेटियां थीं, जिनमें मिंकी सबसे छोटी थीं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटा भाई दीपक प्राइवेट नौकरी करता है और उसकी 6 फरवरी को शादी तय थी। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/10/action-research.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा नेता का विरोध, डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

अवैध वसूली बंद करने, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने व कॉल सेंटर स्थापित करने की उठाई…

13 minutes ago

बृहद रोजगार मेले का आयोजन, 915 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

22 कंपनियों ने लिया भाग, 1536 युवाओं का साक्षात्कार—नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के…

16 minutes ago

बलिया में ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ लागू, गांवों को मिलेगी सीधी परिवहन सुविधा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ को जनपद…

19 minutes ago

मऊ में गंगा स्वच्छता अभियान: छात्राओं ने श्रमदान कर हटाया 80 किलो कचरा

मऊ,(राष्ट्र की परम्परा)। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद मऊ में पर्यावरण संरक्षण और नदी…

22 minutes ago

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बढ़ा विवाद, प्रधान ने थाने में दी तहरीर

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिवानकलां गांव में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…

28 minutes ago

सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, देवरिया में चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के…

2 hours ago