Categories: Uncategorized

फर्जी बीजा देकर रुपया ठगी करने का एजेंट पर लगा आरोप

विदेश भेजने के नाम पर एजेन्ट ने पीड़ित से ठगे एक लाख चार हजार पांच सौ रुपए

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा परसौनी निवासी अकबर अहमद पुत्र अब्दुल ने परसा मलिक थाने पहुंचकर स्थानीय पुलिस को एक लिखित शिकायती पत्र देकर थाना क्षेत्र निवासी एक एजेन्ट पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि हम प्रार्थी बीते वर्ष 2022 में अपने रिश्तेदार नूर आलम पुत्र महमूद को विदेश भेजने के नाम पर परसामलिक थाना क्षेत्र निवासी एजेंट को एक लाख चार हजार पांच सौ रुपए दिए थे। जिसमे सांठ हजार उसके बैंक खाते में और शेष रकम नगद दिये। जिस पर एजेंट ठगी करते हुए हमको बीजा दिया परन्तु जब मेरे द्वारा उक्त बीजा का आनलाइन जांच कराया गया तो वह बीजा फर्जी निकला जिस पर एजेंट व उसके पिता से पंचायत हुआ जिसमें एजेंट के पिता ने लिए हुए रुपयों को जल्द लौटा देने की बात कहां था। परन्तु एजेंट व उसके पिता द्वारा आज तक ठगी का रुपया नहीं लौटाया गया। पीड़ित ने मामले में जांच कर कानूनी कार्यवाही की मांग किया है। इस सन्दर्भ मे थानाध्यक्ष परसा मलिक उमेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान मे है। मामले की जांच कर कार्यवाही किया जायेगा

rkpnews@somnath

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

1 hour ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

2 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

2 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

2 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

3 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

3 hours ago