भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मईल थाना क्षेत्र के मुरासो गांव निवासी राम सुमेर उर्फ छेदी यादव का मृतक पुत्र अंगेश उन्नीस साल बाद जब जिंदा घर लौटा तो परिवार वाले खुशी से झूमते हुए उसे गले लगा लिये,लेकिन अखबार की सुर्खियां बनते ही भटनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवराज की अमली देवी पत्नी देवनंदन ने अपना पुत्र बृजेश यादव होने का दावा करते हुए, थानाध्यक्ष भटनी को शिकायती पत्र दिया था। युवक उनके घर में चार माह तक रहा,और उसके बाद वहां से भाग निकला, कुछ दिनों बाद वही युवक मुरासो गांव में छेदी यादव का पुत्र बन कर अपनी दुख भरी कहानी बताते हुए उनका बेटा अंगेश बन कर रह रहा है। दो तीन दिनों तक मामला सुर्खियों में रहा। अभी इस घटना के एक माह भी नहीं बीता है, तब तक पश्चिम चंपारण की एक महिला मुन्नी देवी पत्नी पप्पू चौबे बुधवार को सुबह अपने पति के साथ मुरासो गांव पहुंच कर उसे अपना भाई होने का दावा करते हुए उसका नाम गोपाल तिवारी पुत्र सदानंद तिवारी निवासी भेडिहरा चौक थाना बाल्मीकि नगर पश्चिमी चंपारण बिहार बताया गया। महिला का दावा है कि युवक को उसके गांव ले जाया जाए तो गांव के लोग उसे देखते ही पहचान जाएंगे। महिला ने बताया कि तीन साल पूर्व युवक घर से साइकिल और एक बोरी प्याज बेच कर भागा था। ग्रामीणों की सूचना पर भागलपुर पुलिस चौकी से सिपाही सुनील यादव पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। महिला ने ग्रामीणों से बताया कि युवक के एक पैर की उंगली सबसे छोटी हरदो और जंघे पर जले हुए का निशान है। महिला के बताए अनुसार युवक में दोनों ही निशान पाए गए हैं। महिला को सबूत लाने को कह कर हटा दिया गया।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…