आदर्श आचार संहिता जारी होने के उपरान्त शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें राजनैतिक दल: डीईओ

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत मान्यतंा प्राप्त राजनैतिक दलों के समस्त अध्यक्षों/मंत्रियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता एवं अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों को आदर्श आचार संहिता जारी होने की सम्भावना से अवगत कराया गया। जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त राजनैतिक दलों से आदर्श आचार संहिता जारी होने के उपरान्त आचार संहिता का अनुपालन किये जाने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाना सभी की जिम्मेदारी है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी राजनैतिक दल समय-समय पर आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेगें। रैली/सभा/प्रचार वाहन आदि के सम्बन्ध में मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन भारत निर्वाचन आयोग के मंशा अनुरुप निर्वाचन कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी राजनैतिक दल शत-प्रतिशत आदर्श आचार संहिता जारी होने के उपरान्त उसका शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करायें और निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण कराने में अपना सहयोग दें यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा तो उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट डा. सुनील कुमार, सहित भाजपा, सपा, कॉग्रेस सहित अन्य राजनैतिक दलों पदाधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

1 hour ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

2 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

2 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

2 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

3 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

3 hours ago