रुद्रपुर बस अड्डा जलमग्न: बेहाल, यात्री और दुकानदार परेशान

हर बरसात में डूब जाता है बस अड्डा, जल निकासी व्यवस्था ठप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विगत दिनों हुई लगातार बारिश ने जिले के रुद्रपुर बस अड्डे को तालाब में तब्दील कर दिया है। चारों ओर भरे पानी के कारण बस अड्डा ‘टापू’ की तरह नजर आ रहा है। बस पकड़ने आए यात्रियों और यहां दुकान लगाने वालों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों को बस तक पहुँचने के लिए घुटनों तक भरे पानी से गुजरना पड़ रहा है या बस को गेट पर खड़ा कर सवारियों को बैठाया जा रहा है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग खासे परेशान हैं। एक यात्री पूरन प्रकाश ने कहा कि “बस पकड़ने के लिए हमें कीचड़ और गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। थोड़ी-सी लापरवाही से फिसलकर चोट लगने का डर बना रहता है।”
बस अड्डे मे चारों ओर पानी ही पानी है। गंदे पानी के जमाव से मच्छरों की संख्या बढ़ने लगी है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि जल्द निकासी नहीं हुई तो डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियाँ फैल सकती हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह समस्या हर बरसात में सामने आती है लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। बुजुर्ग यात्री रामदयाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लोग आते हैं, फोटो खिंचवाते हैं और चले जाते हैं। जनता परेशान रहती है लेकिन सुधार की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जाता।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

11 minutes ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

1 hour ago

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

4 hours ago

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

4 hours ago

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

5 hours ago