25 साल बाद गोपाल शर्मा स्कूल परिसर के निवासियों की सड़क संबंधी समस्या हुई हल

विधायक दिलीप लांडे की मेहनत रंग लाई

मुंबई, (राष्ट्र की परम्परा)
पिछले 25 वर्षों से मजबूत सड़क का इंतजार कर रहे चांदीवली पवई विहार मार्ग के निवासियों को विधायक दिलीप लांडे द्वारा बनाई गई सीमेंट कंक्रीट सड़क की सुविधा मिलने से एक सुखद दृश्य देखने को मिला है। गोपाल शर्मा स्कूल मार्ग और पवई विहार परिसर के लोगों के लिए बनाई गई सीमेंट कंक्रीट सड़क का भव्य उद्घाटन समारोह गत दिनों विधायक दिलीप लांडे द्वारा संपन्न हुआ। इस मौके पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक दिलीप लांडे के कार्यों की सराहना की और उन्हें शॉल और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निवासियों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लांडे मामा से कुछ नागरिक सुविधाओं को लेकर मांग की। पवई से लेकर हीरानंदानी इलाके की सड़कें अब चकाचक दिख रही हैं. गोपाल शर्मा स्कूल मार्ग और पवई विहार कॉम्प्लेक्स के निवासी पिछले 25 से 30 वर्षों से बेहतर सड़कों की मांग कर रहे हैं, लेकिन काम चलायू सड़कें और फुटपाथ समय के पहले खराब हो जाते थे। पवई विहार परिसर के निवासियों की मांग पर विधायक दिलीप लांडे ने एक महीने में सीमेंट कंक्रीट सड़क का निर्माण पूरा कर दिया। इस दौरान विधायक दिलीप लांडे ने कहा कि इलाके की जनता ने मुझे चुना और आशीर्वाद दिया, जो काम पिछले 25 वर्षों में नहीं हुआ, उसे करना मेरा कर्तव्य है और वह काम मेरे कार्यकाल में पूरा हुआ है यह मेरा सौभाग्य है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नम आंखें, भारी मन से मानवेंद्र पाण्डेय ‘मन्नू’ को अंतिम विदाई, उमड़ा जन सैलाब

पूर्व विधायक शीतल पांडेय को पुत्र शोक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सहजनवा विधानसभा…

9 minutes ago

गोद में वान्या, दिल में लक्ष्य: सुषमा ने PCS में 13वीं रैंक से लिखी सफलता की कहानी

पूर्व विधायक स्व० कपिलदेव की पौत्रवधू हैं सुषमा, घर आगमन पर फूल-मालाओं से हुआ जोरदार…

36 minutes ago

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस…

3 hours ago

सेना के जवान रणजीत यादव का निधन, पूरे गांव में शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी भारतीय सेना के जवान रणजीत यादव…

3 hours ago

अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 hours ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

3 hours ago