Categories: Newsbeat

अधिवक्ता बैठक के बहाने कर्तव्यों से उदासीन, मुवक्किल हो रहे परेशान

आवश्यक कार्यों के नाम पर बैठक का हवाला देकर अधिवक्ता नहीं कर रहे समय पर पेशी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कमिश्नरी अधिवक्ताओं की कार्यप्रणाली को लेकर मुवक्किलों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता अक्सर आवश्यक कार्य या बैठक का हवाला देकर अपने कर्तव्यों से बचते नजर आते हैं। समय पर अदालत में पेशी न होने से मुवक्किलों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। कई मामलों में तारीख पर तारीख मिलना आम बात हो गई है, जिससे न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
मुवक्किलों का कहना है कि वे समय और धन खर्च कर अधिवक्ताओं को नियुक्त करते हैं, लेकिन निर्धारित तिथि पर अधिवक्ता अदालत में उपस्थित नहीं रहते। इसका सीधा असर उनके मामलों की सुनवाई पर पड़ता है। अधिवक्ता बैठक का बहाना बनाकर अपने दायित्वों की अनदेखी कर रहे हैं, जबकि मुवक्किल न्याय पाने की उम्मीद में परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

इसे पढ़ें – https://rkpnewsup.com/divisional-commissioners-high-level-meeting-on-womens-safety-and-law-and-order/
एक मुवक्किल ने कहा, “हम अदालत में सुबह से इंतजार करते हैं, लेकिन हमारे अधिवक्ता बैठक का हवाला देकर कह रहे की हम लोगों की महत्वपूर्ण बैठक है आज कोर्ट नहीं करेंगे फीस दे दीजिए अगले तारीख पर आयेगा यही हाल अधिकत्तर तारीख पर देखने को मिलता है इसकी वजह से हमें फिर से तारीख मिल जाती है और हमारा समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है।”
दूसरे मुवक्किल ने आक्रोश जताते हुए कहा, “अगर अधिवक्ता अपने कर्तव्य का सही तरह से पालन नहीं करेंगे तो आम आदमी न्याय कैसे पाएगा अधिवक्ता चाहते है कि किसी केस का निस्तारण ना हो केस का निस्तारण हो जायेगा तो हमारा एक मुवक्किल कम हो जायेगा जिससे हमारी फीस कम हो जाएगी जिसके वजह से हमको बार-बार अदालत का चक्कर लगाना पड़ता है।”
अधिवक्ताओं को अपने दायित्वों का निर्वहन प्राथमिकता से करना चाहिए ताकि न्याय की प्रक्रिया सुचारू ढंग से चल सके। अधिवक्ताओं की उदासीनता से न्यायालय की कार्यवाही प्रभावित होना मुवक्किलों के साथ अन्याय है।

rkpnews@desk

Recent Posts

लावरोव का बड़ा बयान: जर्मनी-जापान को UN सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट पर रूस नहीं देगा समर्थन

न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…

18 minutes ago

बंगाल में भाजपा की नई रणनीति पर जोर, नितिन नवीन सांसदों-विधायकों से करेंगे सीधा संवाद

पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…

27 minutes ago

मधुबनी के 20 साल के युवा ने खोजा गंदे पानी का समाधान, अब उद्योगों के लिए सस्ती तकनीक पर काम

AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…

37 minutes ago

भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला: JSSC-CGL के तीन और अभ्यर्थी CID के हत्थे चढ़े

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा घोटाले में बड़ा एक्शन: तीन और अभ्यर्थी गिरफ्तार, अब तक 19 पर शिकंजा…

47 minutes ago

बारिश बनी आफत! बहराइच में तीन लोगों की मौत, कई इलाकों पर बाढ़ का खतरा

बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; प्रशासन अलर्ट बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में लगातार…

1 hour ago