एसडीएम सदर ने सड़क चौड़ीकरण व रजिस्ट्री कार्यों की प्रगति की समीक्षा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्यों और रजिस्ट्री संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने की। बैठक में संबंधित कानूनगो लेखपाल को निर्देशित किया गया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को यातायात में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
एसडीएम दीपक गुप्ता ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य शहर के विकास की प्राथमिकता में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करने और निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में रजिस्ट्री कार्यों की भी प्रगति पर चर्चा हुई। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि रजिस्ट्री से जुड़े मामलों में पारदर्शिता व त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आम नागरिकों को अनावश्यक देरी या परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/advocates-neglect-their-duties-under-the-pretext-of-meetings-clients-are-getting-harassed/
कानूनगो व लेखपालों से कहा गया कि दोनों कार्यों की प्रगति की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एसडीएम ने भरोसा जताया कि तय समयसीमा में सड़क चौड़ीकरण और रजिस्ट्री कार्यों को पूर्ण कर शहरवासियों को राहत प्रदान की जाएगी। बैठक में डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान, नायब तहसीलदार राकेश कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी सम्बंधित कानूनगो लेखापाल मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जयपुर से आगे बढ़ा पर्यटन का दायरा, धार्मिक स्थलों और शांत पहाड़ों की ओर बढ़ रहे सैलानी

धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…

21 minutes ago

लावरोव का बड़ा बयान: जर्मनी-जापान को UN सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट पर रूस नहीं देगा समर्थन

न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…

56 minutes ago

बंगाल में भाजपा की नई रणनीति पर जोर, नितिन नवीन सांसदों-विधायकों से करेंगे सीधा संवाद

पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…

1 hour ago

मधुबनी के 20 साल के युवा ने खोजा गंदे पानी का समाधान, अब उद्योगों के लिए सस्ती तकनीक पर काम

AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…

1 hour ago

भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला: JSSC-CGL के तीन और अभ्यर्थी CID के हत्थे चढ़े

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा घोटाले में बड़ा एक्शन: तीन और अभ्यर्थी गिरफ्तार, अब तक 19 पर शिकंजा…

1 hour ago