अधिवक्ताओं ने एसडीएम तहसीलदार कोर्ट का किया बहिष्कार

बहराइघ (राष्ट्र की परम्परा ) जिले के पयागपुर तहसील में:
शनिवार को समाधान दिवस के दौरान लेखपाल और अधिवक्ता के पुत्र के बीच मारपीट का मामला काफी तूल पकड़ लिया है।
सोमवार को जिला बार एसोसिएशन ने मामले में कार्यवाही न होने तक एसडीएम और तहसीलदार का बहिष्कार करने के साथ ही सब रजिस्टार के कार्यालय में किसी भी प्रकार के अभिलेख का पंजीकरण न करने का निर्णय लिया है।बार एसोसिएशन के जिला महामंत्री ने पत्र जारी कर बताया कि साधारण सभा के निर्णय का उलंघन करने पर 5000 रूपये का जुर्माना और बार एसोसिएशन की योजना के लाभ से मुक्त किया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को तहसील मुख्यालय पर जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में संपन्न हुये तहसील समाधान दिवस के दौरान सीएचसी अधीक्षक को लेने आई बोलोरो गाड़ी के चालक अधिवक्ता पुत्र शुभम मिश्रा की लेखपालों ने जमकर पिटाई कर दी थी।जिसके बाद अधिवक्ता उग्र हो गये और एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते हुये दोषी लेखपालों के विरुद्ध मुकदमा के साथ निलंबन की मांग पर डट गए थे।दो दिन तक मामले में कार्यवाही न होने पर जिला बार एसोसिएशन ने एसडीएम व तहसीलदार कोर्ट सहित सभी कार्य का बहिष्कार का फैसला लिया है। तहसील परिसर में हुए मारपीट को लेकर अधिवक्ता तथा लेखपालों के बीच तनाव जैसी स्थिति बन चुकी है! अधिवक्ता संघ दोषी लेखपालों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराए जाने के साथ निलंबन की मांग पर डटे हुए हैं!
देखना होगा कि विजय किसकी होगी!

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

1 hour ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

2 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

3 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago