अधिवक्ता समाज संविधान बदलने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेगा- शाहनवाज़ आलम

मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम के चौथे दिन कचहरियों में चला हस्ताक्षर अभियान

लखनऊ ( राष्ट्र की परम्परा )
संविधान बचाने के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे ‘मेरा संविधान-मेरा स्वाभिमान’ अभियान के चौथे दिन कचहरियों में पर्चा वितरण और हस्ताक्षर कार्यक्रम हुआ। 1 से 6 सितंबर तक चलने वाले अभियान में 5 लाख हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य अल्पसंख्यक कांग्रेस ने लिया है।
अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने जारी बयान में बताया कि अभियान के पहले दिन मस्जिदों के बाहर, दूसरे दिन स्कूलों और कॉलेजों के बाहर, तीसरे दिन दलित बहुल बस्तियों और कांशीराम कॉलोनियों में पर्चा वितरण और हस्ताक्षर अभियान के बाद आज कचहरियों में अधिवक्ता समाज के बीच भाजपा सरकार द्वारा संविधान बदलने की कोशिशों के खिलाफ़ व्यापक जन जागरूकता फैलाने पर
विचार विमर्श किया गया। अधिवक्ता समुदाय में संविधान बदलने की कोशिशों के खिलाफ़ काफ़ी आक्रोश दिखा। अधिवक्ताओं ने संविधान बचाने के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
शाहनवाज आलम ने बताया कि दलित समुदाय के अधिवक्ताओं में योगी सरकार द्वारा दलितों की ज़मीन गैर दलितों द्वारा खरीदने पर कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध वाले क़ानून को शहरों के विकास में बाधा बताकर, खत्म कर देने के खिलाफ़ काफ़ी आक्रोश दिखा।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्राचीन भारतीय अभिलेख और मुद्राएं इतिहास लेखन की रीढ़: प्रो. विपुला दुबे

प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं-अभिरुचि कार्यशाला: राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

12 minutes ago

गणेश जी की यह कथा हर युवा को क्यों पढ़नी चाहिए?

प्रस्तावनाएपिसोड 11 में हमने सीखा कि धैर्य ही सच्ची विजय का आधार है।अब एपिसोड 12…

28 minutes ago

भोपाल में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान पिटाई, वीडियो वायरल

1मध्य प्रदेश/भोपाल (राष्ट्र की परम्परा)। भोपाल जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के…

39 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया–इंडिगो विमान के पंख टकराए

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक…

53 minutes ago

पीपे के पुल पर रेलिंग न होने से बढ़ा खतरा, सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

बरहज में बड़ा हादसा: साइकिल अनियंत्रित होकर सरयू नदी में गिरे युवक की तलाश जारी,…

58 minutes ago

दिल्ली में घना कोहरा बरकरार, अधिकतम तापमान 22.5°C, AQI ‘खराब’ श्रेणी में

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में मंगलवार (3 फरवरी) को दिनभर घना कोहरा…

1 hour ago