सीरत कमेटी के नेतृत्व में घंटाघर पार्क में लगा भव्य निशुल्क मेडिकल कैंप

2000 मरीजों का चिकित्सकों ने किया परीक्षण एवं दवा वितरित की

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो सल्लम के जन्मदिवस पर सीरत कमेटी के जानिब से बुधवार को शाही घंटाघर पार्क में अध्यक्ष तेजे खां के नेतृत्व में वृहद निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।कैंप में जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम द्वारा लगभग 2000 मरीजों की जांच एवं दवा का वितरण किया गया।

जिला अधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कैंप में आकर पदाधिकारियों से मिलकर अपना आशीष दिया।बाद में कैंप का उद्घाटन एडीएम मनोज, सीएमओ एसके सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर जंग बहादुर यादव ने फीता काटकर किया।सीरत कमेटी द्वारा आयोजित निशुल्क मेडिकल कैंप में डॉक्टर ए आर खान, डॉक्टर मलिक, डॉक्टर महेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, संगीता मेहता, डॉक्टर गर्वित मल्होत्रा, डॉक्टर दिव्या, अनिल अग्रवाल, डॉक्टर सर्वेश शुक्ला, डॉक्टर आफाक, डॉक्टर मोहम्मद साबिर, राकेश धर, अशोक खरे, डॉक्टर मीनू जोशी, अभिषेक श्रीवास्तव, डॉक्टर शकील, डॉक्टर जुबेर, डॉक्टर जफर, डॉक्टर शादाब, डॉक्टर उमर फारूक खान सहित दो दर्जन डाक्टरों ने मरीजों का परीक्षण कर दवा वितरित की। कार्यक्रम के पूर्व एडीएम, सीएमओ, क्षेत्राधिकारी नगर पुलिस, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, समाजसेवी राकेश चंद्र श्रीवास्तव एवं दाऊ जी सोनी को माला एवं शाल भेंट कर सीरत कमेटी के अध्यक्ष तेजे खां द्वारा सम्मानित किया गया।सीरत कमेटी के सदर तेजी खान, कार्यक्रम संयोजक अब्दुल हमीद शाह, प्रभारी सचिव नासिर अली उर्फ नईम संयोजक मोहम्मद रफी मीडिया प्रभारी मोहम्मद सलीम रोमी कोषाध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान खान ने कैंप में आए समस्त डॉक्टरों को शाल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी तारीख खान ने किया। सीरत कमेटी के मीडिया प्रभारी मोहम्मद सलीम रोमी ने सभी चिकित्सकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आभार व्यक्त किया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

56 minutes ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

12 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

12 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

13 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

13 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

13 hours ago