संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 15 से 21 जून 2025 तक जनपद में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में तैयारी- समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित माइक्रोप्लान तैयार कर योग सप्ताह को वृहद स्तर पर सफल बनाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि योग सप्ताह मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब आम जनमानस में “करें योग-रहें निरोग” का भाव समझते हुए लोग योग को अपनी जीवन शैली में एक निरंतर प्रक्रिया के रूप में अपनाएंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस संबंध में जिला स्तरीय समिति का भी गठन कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रमों का फोटोग्राफ अवश्य बनाया जाए, इसके लिए एक नोडल अधिकारी भी नामित कर दिया जाए।
जिलाधिकारी ने आगामी 21 जून 2025 को हीरालाल इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होने वाले बृहद योगाभ्यास कार्यक्रम को आयोजित कराए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…