Categories: Uncategorized

कीटनाशी दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा: 17 संदिग्ध नमूने जांच को भेजे, तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस

किसानों को गुणवत्तायुक्त रसायन दिलाने की कवायद तेज

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)।
खरीफ फसलों की तैयारी के बीच किसानों को मिलावट और अधोमानक कीटनाशी से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले में पंजीकृत कीटनाशी विक्रेताओं पर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई स्वयं जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने की, जिनकी सख्त निगरानी और नेतृत्व में कई अहम खामियों का पर्दाफाश हुआ।

तीन तहसीलों में गठित विशेष टीमों ने एक ही दिन में जिले के 21 कीटनाशी प्रतिष्ठानों की गहन जांच की। इस दौरान 17 संदिग्ध कीटनाशी रसायनों के नमूने संकलित कर उन्हें राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद कीटनाशी अधिनियम, 1968 के अंतर्गत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने जांच के बाद दो टूक कहा कि किसानों की मेहनत और फसल की गुणवत्ता से समझौता करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हर विक्रेता को निर्देशित किया गया है कि वह केवल उच्च गुणवत्ता वाले रसायन ही कैश मेमो सहित प्रदान करें, अन्यथा लाइसेंस रद्दीकरण तक की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठान गैर-जिम्मेदाराना रवैये के साथ सामने आए। सदर तहसील का मौर्या बीज भंडार बंद मिला, जबकि कसौधन बीज भंडार नगर बाजार और ए. के. फर्टिलाइजर्स कप्तानगंज ने निरीक्षण में जरूरी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए, जिसके चलते प्रशासन ने तीनों प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

इस कार्रवाई में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी और जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा की भूमिका बेहद सक्रिय रही। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीमों को तहसील स्तर पर तहसीलदारों का सहयोग भी सुनिश्चित कराया गया था, जिससे अभियान की तीव्रता और सघनता बनी रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

5 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

8 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

9 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

9 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

9 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

9 hours ago