अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर तहसील अंतर्गत ग्रामसभा चांदपलिया में सालो से पोखरे की जमीन पर अतिक्रमण कर पक्के मकान का निर्माण कराया गया था जिसको खाली कराने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा तहसील प्रशासन से अपील की गई थी लंबे इंतजार के बाद दिनांक 25/06/2023 को अतिक्रमण खाली कराने के लिए टीम गठित की गई । टीम में सलेमपुर नायब तहसीलदार डॉ भागीरथी सिंह व तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान के साथ बारह लेखपालों और राजस्व निरीक्षक की टीम ने मौके पर पहुंच बेदखली की कार्यवाही शुरू की जिसमे पुलिस बल भी मौके पर मौजुद रही पुलिस टीम का नेतृत्व सलेमपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक प्रयाग दत्त चौबे ने किया । इस दौरान पोखरे की जमीन पर निर्मित पक्के मकान के मालिक राधेश्याम कुशवाहा,श्रीराम कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, मखडू प्रसाद ,सुनील प्रसाद, की पक्की मकान पर बुलडोजर चला और इन मकानों का जितना हिस्सा पोखरे की जमीन में पड़ रहा था उतने हिस्से पर बुलडोजर चला । इस दौरान जिनके मकान टूटे वह रोते बिलखते रहे ।ग्राम प्रधान से इस संदर्भ में पूछने पर की जिनकी मकान टूटी है । इसमें कुछ लोग भूमिहीन है उनके लिए क्या किया जायेगा तो इस पर ग्राम प्रधान ने बताया की इनको पट्टे की जमीन और आवास दिया जायेगा ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: ओटावा संधि से यूरो मुद्रा तक, इतिहास में दर्ज बड़े फैसले

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…

26 minutes ago

1 मार्च 2026 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये कार्य

तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…

1 hour ago

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

6 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

9 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

9 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

9 hours ago