सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, ड्राइवरों को तीन चरणों में मिलेगा प्रशिक्षण


शहर से गांव तक लगेंगी बड़ी होर्डिंग, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगेगी रोक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की। इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सख्ती साफ नजर आई और कई ठोस निर्णय लिए गए। जिलाधिकारी ने आरटीओ को निर्देशित किया कि सरकारी ड्राइवरों के साथ-साथ टेंपो, टैक्सी और बस चालकों को तीन चरणों में विशेष प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन संचालन कर सकें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता सबसे अहम है, इसलिए शहर से लेकर गांव तक प्रमुख स्थानों पर बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाई जाएं। इसके तहत कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सभी तहसील व ब्लॉक कार्यालय, थाने, कोतवाली, जिला अस्पताल, नगर पालिकाएं और प्रमुख चौराहे चिन्हित किए गए हैं। बैठक में सड़कों पर रुकावट, गड्ढों और ठोकर जैसी समस्याओं को दूर करने, अनियंत्रित खड़े भारी वाहनों पर रोक लगाने तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही रोड इंजीनियरिंग के तहत सड़कों की तकनीकी जांच कराकर आवश्यक सुधार कराने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि 1 से 10 जनवरी के बीच गंगा बहुउद्देशीय सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 15 मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार कराई जाएगी, जिसमें सड़क दुर्घटना से बचे लोगों के अनुभव, ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया, वाहन फिटनेस, हेलमेट व सीट बेल्ट का महत्व, दुर्घटनाओं के कारण और उनसे बचाव के उपायों को शामिल किया जाएगा। स्कूली बच्चों को भी इस अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक को कहा गया कि विद्यालयों में ट्रैफिक नियमों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं। ग्राम पंचायत स्तर पर निबंध, चित्रकला व अन्य प्रतियोगिताएं होंगी, जिनके विजेता बच्चों को जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा हजारों पंपलेट छपवाकर ग्राम प्रधानों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। जिले के 2246 सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक चार गुणा छह साइज की सड़क सुरक्षा होर्डिंग लगाने का आदेश भी दिया गया। बैठक में सीडीओ ओजस्वी, अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर, आरटीओ अरुण कुमार राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

2 hours ago

रसड़ा अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…

5 hours ago

विकास की रफ्तार और इंसानियत का संतुलन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…

5 hours ago

होली पर महराजगंज में अभूतपूर्व सुरक्षा: 4 जोन, 19 सेक्टर में कड़ी निगरानी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…

5 hours ago

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 7 कुंतल लहन नष्ट, अवैध भट्टियां ध्वस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…

5 hours ago

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

5 hours ago