देवरिया में मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान, 333 व्यक्ति व 197 वाहन जांचे गए

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में शुक्रवार को “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। यह अभियान प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया।अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारी व थानाध्यक्षों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देते हुए छोटे-मोटे विवादों का मौके पर समाधान किया गया और मित्र पुलिसिंग की भावना को मजबूत किया गया।पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान चोरी की गाड़ियों की बरामदगी, तीन सवारी के विरुद्ध कार्रवाई, मोडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी गई। साथ ही अवैध असलहा व मादक पदार्थों के विरुद्ध भी सख्ती बरती गई।संवाद के दौरान पुलिस ने आमजन को मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के उद्देश्य व लाभों से अवगत कराया। नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 17 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए 333 व्यक्तियों एवं 197 वाहनों की जांच की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा, शांति एवं विश्वास बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

54 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

1 hour ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

1 hour ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

3 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago