वीर बाल दिवस पर साहस और संस्कार का संदेश, बच्चों का हुआ सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वीर बाल दिवस के उपलक्ष में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत मंडपम, नई दिल्ली से वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया, जिसे उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने देखा और सुना। इस अवसर पर सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान को स्मरण किया गया।
विधायक गणेश चौहान ने बच्चों को संस्कारवान, निडर एवं साहसी बनने के लिए प्रेरित किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों के माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस हमें कम उम्र में भी राष्ट्र, धर्म और सत्य के लिए बलिदान देने की प्रेरणा देता है।
प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत विधायक धनघटा, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
माध्यमिक शिक्षा विभाग से श्रेया सिंह, अनीशा, चंदन, अंशिका राय एवं प्रगति सिंह को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग से अनूप कुमार (साहस एवं खेल), अपेक्षा चौधरी (गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता), रोशनी (लोकनृत्य), नीलू (गोला क्षेपण) एवं शिल्पा (आविष्कार) को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित अन्य 40 बच्चों को भी उपहार प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बच्चों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से महान व्यक्तित्वों के जीवन, उनके कार्यों एवं पुस्तकों को पढ़ने और आत्मसात करने का आह्वान किया तथा कहा कि महापुरुषों की जीवनी से चरित्र निर्माण और जीवन मूल्यों को समझने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, शिक्षकगण, सीडीपीओ मेहदावल, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, बाल कल्याण समिति सदस्य अजय पांडेय, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर मोनिका शुक्ला, वन स्टॉप सेंटर से ऋतुका दूबे, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी महेश गुप्ता, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मिट्टी के घर से संसद तक: रवि किशन ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के रूप में संभाला कार्यभार, पहले ही व्याख्यान में संघर्ष, अनुशासन और…

7 minutes ago

जम्मू-कश्मीर के डोडा में SOG और युवक के बीच झड़प, युवक की मौत; तीन जवान घायल, भद्रवाह में इंटरनेट सेवा निलंबित

डोडा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप…

7 hours ago

जम्मू-कश्मीर: सांबा के आसमान में 9 सेकेंड तक दिखी रहस्यमयी रोशनी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सांबा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार रात करीब 9 बजे आसमान…

7 hours ago

बहराइच: नवाबगंज में सेंध लगाकर लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरी की एक और…

7 hours ago

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

1 day ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

1 day ago