खजनी/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रशासनिक तैयारी हर आपदा से निपटने के लिए पूरी है। इसके लिए गुर भी सिखाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी के निर्देश व अपर जिलाधिकरी (वि/रा) विनीत सिंह के मार्गदर्शन गुरुवार को बीऑरसी खजनी के सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
जिसमें आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सभी प्राथमिक, माध्यमिक व डिग्री कालेज के प्रतिनिधियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न आपदाओं यथा भारी वर्षा, अतिवृष्टि, बाढ़, डूबना, नाव दुर्घटना, बिजली गिरने, सर्पदंश, लू-प्रकोप, शीतलहर, अग्निकांड, भूकंप, सूखा प्रबंध, भगदड़, सड़क दुर्घटना आदि से बचाव के लिए विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में लगभग 200 स्कूलों-कालेजों से जुड़े शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर बनाया गया है।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नोडल अधिकारी राजेश कुमार पांडेय बीइओ, नायब तहसीलदार रामसूरज प्रसाद, जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता, मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार, सहायक मास्टर ट्रेनर गोविंद गुप्त, शैलेश शाही, अजय कुमार दुबे, नवनीत मिश्र, विजय कुमार राय, अभय कुमार सहित विभिन्न कलेजों के प्राध्यापक-प्राध्यापिका आदि उपस्थित रहे।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…