दीपावली पर मिलावटखोरों पर प्रशासन की सख्त नजर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले में खाद्य सुरक्षा एवं अभिहित विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मिठाइयों, नमकीन और बेकरी उत्पादों की जांच में मिलावट पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है।
सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-II ने बताया कि 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक अभियान के दौरान 35 निरीक्षण और 17 छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस अवधि में 26 नमूने जांच हेतु संकलित किए गए तथा 537 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई, जिसकी अनुमानित लागत ₹60,440 है। वहीं, 236 किलोग्राम अतिरिक्त सामग्री ₹22,680 मूल्य की भी कब्जे में ली गई।
आज की कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सिविल लाइंस और चिउरहा रोड स्थित बेकरी इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रस्क का नमूना संग्रहीत कर 250 किलोग्राम रस्क सीज किया गया क्योंकि पैकेट पर आवश्यक जानकारी अंकित नहीं थी। साथ ही, लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही उत्पादन शुरू करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी निचलौल के नेतृत्व में टीम ने नमकीन फैक्ट्री का निरीक्षण कर नमूने लिए और 204 किलोग्राम नमकीन सीज किया। एक अन्य मिष्ठान भंडार से रसगुल्ला और खोया के नमूने लिए गए। आज कुल 5 नमूने संकलित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि दीपावली के दौरान मिलावट पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिलावट पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
खाद्य विभाग की टीमें आगे भी जिले भर में निरीक्षण और छापेमारी की कार्यवाही जारी रखेंगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

फर्जी IAS बनकर 150 लोगों से 80 करोड़ की ठगी, वकील की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खुद को गुजरात कैडर का IAS अधिकारी बताकर 150 लोगों…

7 minutes ago

🌞 17 अक्टूबर 2025 का दिव्य पंचांग: एकादशी के पुण्य में स्नान, दान और भक्ति का श्रेष्ठ योग

पंडित बृज नारायण मिश्र (हनुमान भक्त) के अनुसार शुक्रवार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि…

13 minutes ago

सज गई रामनगरी अयोध्या: आज से शुरू होगा दीपोत्सव, 28 लाख दीपों से जगमगाएगी राम की पैड़ी, 5 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने को…

15 minutes ago

जेलेंस्की के दौरे से पहले ट्रंप ने पुतिन से की बात, यूक्रेन को मिल सकती है टॉमहॉक्स मिसाइल

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (16 अक्टूबर 2025)…

31 minutes ago

🌞 17 अक्टूबर 2025 का दिव्य राशिफल: शुक्रवार का दिन लाएगा नई संभावनाएँ और ईश कृपा

जानें, किस राशि पर बरसेगा भाग्य का आशीर्वाद! आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार…

7 hours ago