समीक्षा अधिकारी परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन सतर्क, पुलिस लाइन में बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा०) परीक्षा-2023 के सकुशल संचालन हेतु शुक्रवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की संयुक्त अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा दिनांक 27 जुलाई 2025 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इनमें खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में 11, दुधारा में 1, मेहदावल में 3, बखिरा में 1, धनघटा में 2 और महुली थाना क्षेत्र में 1 परीक्षा केंद्र पर परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। परीक्षा का समय प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है, जिसमें कुल 8304 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।
दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों के कारण खलीलाबाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु कस्बे को पांच सब-सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यहां एआरटीओ व यातायात पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि यातायात साधनों की व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित रहे।
बैठक में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, एसडीएम सुधीर कुमार, एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार, एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार, सीओ अजय सिंह, सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय, सीओ ट्रैफिक अभयनाथ मिश्र, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, एआरटीओ पियंवदा सिंह, बीएसए अमित सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

5 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

16 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

16 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

16 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

16 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

17 hours ago