प्रशासन ने पत्रकार इलेवन को दो विकेट से हराया

भाटपाररानी /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय भाटपार रानी तहसील के भाटपार रानी नगर क्षेत्र के बाबा राघव दास कृषक इंटर मीडिएट कॉलेज के प्रांगण में चले बी आर डी क्रिकेट टूर्नामेंट पुलिस प्रशासन बनाम क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजन किया गया । इस बीच क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कप्तान कमल पटेल ने टॉस जीत कर सबसे पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं पत्रकार संघ के सभी खिलाड़ी 15 ओवर में 138 रन का स्कोर बनाए जिसमें रजनीश पटेल ने तेरह बाल खेलकर 38 रन , तथा दूसरे नम्बर पर अंकुर वर्मा 32 रन, नितेश यादव 30 रन, भोला यादव 15 रन, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जवाब में उतरी प्रशासन इलेवन की टीम ने 13 ओवर 5 बॉल में 140 रन बनाकर मैच को जीतने में कामयाबी हासिल कर लिया जिसमें में उप जिलाधिकारी भाटपार रानी हरिशंकर लाल 16 रन, सतीश 30 रन, मनीष 16 रन, के योगदान/सहयोग से प्रशासन 11 ने मैच को जीत लिया है।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सतीश को मिला जबकि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा रहे जिन्होंने पुरस्कार वितरण किया, कमेटी अध्यक्ष विशाल कुमार यादव ने दोनों के लिए विजेता कप और उपविजेता कप रखा हुआ था । बाबा राघव दास कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए दोनों टीमों और कमेटी को शुभकामनाएं दी । मैच में कमेंट्री कर रहे दोनों कॉमेंटेटर अपनी मृदुल आवाजों से क्रिकेट कमेंट्री के साथ दर्शक गण हँसाकर लोट पोट कर दे रहे थे । इस मैच के आयोजन कर्ता विशाल कुमार यादव भाजपा नेता व पूर्व क्रिकेटर आनंद पीयूष उपाध्याय , ऋतिक मद्धेशिया , तौफीक , अभिलाष , अंशु , सुभाष , नितिन , धनंजय , सद्दाम , आर्यन तथा अंपायर की भूमिका में दिलीप साहनी और रंजीत रहे ।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

4 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

4 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

5 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

6 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

6 hours ago