Categories: Uncategorized

सीएम योगी की जनसभा को लेकर प्रशासन अलर्ट

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर पूर्वांचल में सियासी घमासान चरम पर है। निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी बागडोर खुद थाम ली है। सीएम योगी तीन मई को आजमगढ़, मऊ और बलिया में जनसभा को संबोधित कर चुनावी पारा गर्म करेंगे। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर दोनों ही जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड में है। आजमगढ़ में सोमवार को भाजपा नेताओं ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। सीएम योगी तीन मई को आजमगढ़ के आराजीबाग क्षेत्र स्थित एसकेपी इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह बलिया और मऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू सहित पार्टी के पदाधिकारी सोमवार को एसकेपी इंटर कॉलेज पहुंचे। इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस अमरिंदर सिंह, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सिओ सिटी गौरव शर्मा आदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली तैयारियों की रूपरेखा तैयार की जारही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

1 hour ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

2 hours ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

2 hours ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

2 hours ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

2 hours ago

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी विरोध करने पर मारपीट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने…

2 hours ago