एडीएम ने भ्रमण कर ठंड से बचाव के उपायों का किया निरीक्षण, असहाय लोगों में कंबल वितरित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने रात में ठंड से बचाव के दृष्टिगत अलाव आदि का निरीक्षण करने हेतु भ्रमण के दौरान स्टेशन पूरवा स्थित रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन तथा मेहदावल बाईपास पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया।
रैन बसेरा के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने वहां पर रुके लोगों से बातचीत की तथा व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान रेलवे स्टेशन तथा मेहरवाल बाईपास पर असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया गया तथा पर्याप्त मात्रा में अलाव जलाने के लिए नगर पालिका खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया।
भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे, तहसीलदार जनार्दन, नायब तहसीलदार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती सहित क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मनरेगा कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान पर सख्ती, 25 से 30 मार्च तक एमआईएस फीडिंग पूरी करने के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मनरेगा कर्मियों के लंबे समय से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर…

1 hour ago

सामाजिक बुराइयों पर काबू पाने के लिए जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयास जरूरी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाज समय के साथ लगातार बदलता रहता है। विकास, तकनीकी प्रगति…

2 hours ago

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

15 hours ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

15 hours ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

15 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

15 hours ago