ब्लूमिंग बड्स एकेडमी के क्रीड़ा समारोह के द्वितीय दिवस का शुभारंभ एडीएम ने किया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल के वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी जयप्रकाश ने संस्था की प्रबंध निर्देशिका पुष्पा चतुर्वेदी, संरक्षक विनय कुमार चतुर्वेदी, समन्वयक विजय कुमार राय, व्यवस्थापक राजेश कुमार पाण्डेय की उपस्थिति मे दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडीएम (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश ने कहा कि यह बच्चे शासन एवं प्रशासन की मंशानुरूप आने वाले दिनों में खेल मे शीर्षस्थ स्थान को हासिल करेंगे तथा संस्थान का यह कार्य सराहनीय है।
प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इसके माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम वर्क के साथ सामाजिक, नैतिक एवं चारित्रिक विकास होता हैं। आने वाले दिनों में संस्थान अन्य कार्यक्रम भी समय-समय पर आयोजित करेगा। जो संस्था एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होंगे।
इंडस्ट्रीयल एरिया ब्लूमिंग बड्स स्कूल, खलीलाबाद के प्रधानाचार्य डीसी पांडेय ने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन का प्रमुख आधार होता है। शैक्षिक विकास के साथ-साथ हमें शारीरिक एवं कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान देना पड़ेगा। जिसके लिए संस्थान के द्वारा कराये जा रहे इस प्रकार के कार्यक्रम मील के पत्थर साबित होंगे।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट, ध्वज सलामी व मुख्य अतिथि के ध्वज प्रणाम एवं सम्मान के साथ किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राहुल शुक्ला ग्राम प्रधान एवं दिनेश शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अंबरीश राय, ओम प्रकाश मिश्रा, आस्था, तान्या धवन, इंद्रेश यादव, सुरभि एवं शालिनी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में संदीप पाण्डेय, शशांक श्रीवास्तव, अनुराग धवल, विक्रम यादव, बाल गोविन्द राय, बीएन शुक्ला, पीएन शुक्ला, नेहा राय, डा. मीना सिंह, जितेन्द्र यादव, मनीषा पांडेय, सौम्या चन्द्रा, सर्वेश्वर तिवारी, राजीव गिरी, अनुपमा सिंह, सीता मल्ल, विजया त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।
द्वितीय दिवस कब्बडी, बॉलीबाल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, लॉन्ग-हाई जंप, क्रिकेट समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

16 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

16 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

16 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एनएसएस स्वयंसेवक कृष्णानन्द जायसवाल को किया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…

16 hours ago

18 जुलाई को प्रकाशित होगी अंतिम मतदेय स्थल सूची, राजनीतिक दलों के सुझावों पर हुई चर्चा

डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…

16 hours ago

अनाथ और निराश्रितों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन सख्त, हर मंगलवार चलेगा विशेष रेस्क्यू अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…

16 hours ago