संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास गोस्वामी द्वारा जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया गया। वर्तमान में जिला कारागार में 373 सिद्धदोष बंदी, 374 विचाराधीन बंदी एवं 01 एन०एस०ए० बंदी हैं। सभी बंदियों के बैरक में जाकर उनसे बात चीत की गई तथा बीमार बंदियों के स्वास्थ संबंधी हाल चाल लिए गए तथा अल्प वयस्क बंदियों के पठन पाठन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला कारागार में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में वार्ता की गई तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला प्राधिकरण को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया। पाकशाला में पक रहे पकवान का भी निरीक्षण किया गया तथा जेलर को साफ-सफाई एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक बाल कृष्ण मिश्र, जेलर आर०के० सिंह, उप कारापाल नयन कमल सिंह एवं गीता रानी, फार्मासिस्ट घनश्याम श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक के के पांडेय, कनिष्ठ सहायक संदीप कुमार, जेल वार्डर सिद्धार्थ, उमाशंकर, दीपक, पराविधिक स्वयं सेवक मुलायम सिंह, श्याम नारायण समेत अन्य कर्मचारीगण एवं बंदीजन मौजूद रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के व्यस्ततम चौराहों में शामिल शिकारपुर चौराहा पर अतिक्रमण और…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक में जिलाधिकारी…
24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व इतिहास में राजनीतिक, वैज्ञानिक और…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “मेन्टल हेल्थ चैलेंजेज एन्ड साइकोलॉजिकल वेल…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में जनवरी 2026 के अनुपूरक पुष्टाहार वितरण को लेकर सभी…
कविता की रचना जब कोई कविअपनी कल्पना में जाकर करता है,यदि पाठक रचना में गलती…