एडीजे ने किया बाल सम्प्रेषण गृह का निरीक्षण

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना की अध्यक्षता में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रजनीश कुमार मिश्रा, प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अखिल कुमार, एस०डी०एम० गुलाब चन्द एवं सी०ओ० सदर विनय चौहान ने बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने बाल संप्रेक्षण गृह में किशोरों को चद्दर, जूते, मोजे एवं तकिया भी वितरित किया। निरीक्षण के दौरान समिति द्वारा पाया गया कि बाल संप्रेषण गृह बहुत ही संकीर्ण है तथा किशोर की संख्या क्षमता से अधिक है। इस स्थिति पर समिति द्वारा अधीक्षक को सक्षम अधिकारी से पत्राचार कर बाल संप्रेषण गृह को किसी अन्य, उचित, वृहद स्थान पर स्थानांतरित करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अलावा समिति द्वारा अधीक्षक को भोजन की गुणवत्ता भी मानक के अनुरूप सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है। ऐसे किशोर जो गरीबी वह अन्य कारणों से अपने वाद में पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए भी निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र के माध्यम से सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया है। समिति द्वारा निरीक्षण के दौरान संप्रेषण बाल गृह में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे खराब अवस्था में पाए गए, जिसे तुरंत ठीक करने हेतु अधीक्षक बाल संप्रेषण गृह को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त समिति द्वारा समय-समय पर बाल संप्रेषण गृह में चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से चिकित्सीय कैंप लगाने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रीमियम पेट्रोल 11 रुपये तक बढ़ा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार…

3 hours ago

Iran-US Tension: 18 अमेरिकी कंपनियों को ईरान की धमकी, गूगल-एप्पल भी निशाने पर

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

3 hours ago

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

5 hours ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

7 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

7 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

14 hours ago