किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद मऊ का एक बार फिर देश और दुनिया में नाम रोशन होने जा रहा है। जिले के होनहार युवा आदित्य को थाईलैंड में होने वाले किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। आदित्य अपने दमदार प्रदर्शन और कठोरपरिश्रम के बल पर अब अंतरराष्ट्रीय रिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कई राष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुके आदित्य का सपना था कि वो देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले, और अब उसका सपना हकीकत बनने जा रहा है। आदित्य ने कहा, “मैंने दिन-रात मेहनत की है, अब मेरा लक्ष्य है भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना। यह मऊ और पूरे देश के लिए गर्व का पल है।
मऊ के लोग खेल प्रेमी और युवा आज आदित्य को अपना आदर्श और नायक मान रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर खेल मैदानों तक, हर जगह आदित्य के जोश और जज़्बे की चर्चा है।
उल्लेखनीय है की आदित्य गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता शहीदों की धरती मधुबन के वार्ड नंबर 10 के निवासी हैं।
मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ निजी अस्पताल आदेश को लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय…
रामपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। आजम खां जेल मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।…
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम बड़ा बदलाव दिखा सकता है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ…
डॉ. सतीश पाण्डेय महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मानव जीवन एक निरंतर गतिमान यात्रा है, जिसमें हर…
कैलाश सिंह महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मनुष्य का जीवन किसी सीधी रेखा की तरह नहीं…
रांची ( राष्ट्र की परम्परा) ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की…