जनपद में हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनायी गयी आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जयन्ती

डीएम-एसपी ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर रामायण पाठ का पूजन-अर्चना व दीप प्रज्जवलित किया शुभारम्भ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर, खलीलाबाद में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी नें महर्षि बाल्मीकि जयंती एवं रामायण पाठ कार्यक्रम का शुभारम्भ बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जयंती पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकि जी अपने बचपन में धार्मिक कार्यों से बहुत दूर रहे, परन्तु जब उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ तब प्रभु श्री राम के शरण में चले गये और प्रभु की भक्ति में लीन हो गये। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति और आत्मशक्ति से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं।
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर यह कार्यक्रम सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल ‘‘महेश मौर्या एण्ड लोक गीत पार्टी’’ के कलाकारों द्वारा महर्षि बाल्मीकि रामायण पाठ, भजन व भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर के महन्त श्रद्धेय श्रीश्री 108 श्रीकृष्ण मुरारी दास, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, तहसीलदार सदर जनार्दन, खण्ड विकास अधिकारी खलीलाबाद आरके पांडेय, विकास खंड कार्यालय खलीलाबाद से विंध्यवासिनी शुक्ला, नगर पालिका खलीलाबाद से गोरखनाथ यादव, पंकज कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य आगंन्तुक, सम्भ्रान्तजन एवं भक्तगण आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

28 minutes ago

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

7 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

8 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

9 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

9 hours ago