सब्सिडियरी कैंटीन का एडीजी जोन ने किया फीता काटकर उद्घाटन

एडीजी जोन का पुलिस लाइन में गॉड ऑफ ऑनर देकर किया गया स्वागत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन डॉ के एस प्रताप कुमार पुलिस जवानों को सस्ते दामों में घरेलू सामान उपलब्ध कराने के लिए सब्सिडियरी कैंटीन का फीता काट कर उद्घाटन किया। कैंटीन में मौजूद 100 से अधिक रोजमर्रा की वस्तुओं का अवलोकन करते हुए कहा कि पुलिस जवानों को पुलिस लाइन में सब्सिडियरी कैंटीन खुल जाने से अन्य दुकानों की अपेक्षा 30 से 35% सस्ते दामों में अपने सामान कैंटीन से ले सकेंगे पुलिस अपने कार्ड द्वारा कैंटीन के काउंटर से सामान खरीद सकते हैं। पुलिस जवान को जिनके पास कार्ड उपलब्ध है प्रतिमाह ₹7000.00 का सामान ले सकते हैं, जिन्हें बाजार मूल्य से 30 से 35% कम दामों में मिलेगा। कैंटीन पुलिस लाइन में उपलब्ध होने से पुलिस जवान कहीं भी मौजूद रहे, लेकिन उनके घर के सदस्य कार्ड दिखाकर सामान खरीद सकते हैं।
एडीजी जोन डॉ के एस प्रताप कुमार ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के लिए यह कैंटीन बहुत ही लाभदायक साबित होगा और पुलिस जवान को अपने सामानों को बाजार रेट से सस्ते दामों में इस कैंटीन से सामान खरीदने चाहिए इस कैंटीन में लगभग 100 से अधिक घरेलू वस्तुएं उपलब्ध हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि जनपद में तैनात 4000 पुलिस के जवान इसी कैंटीन से अपने घरेलू सामान खरीद कर लाभान्वित हो, जिन्हें बाजार रेट से कम से कम 30 से 35% कम दामों में रोजमर्रा के समान मिलेंगे। एडीजी जोन का पुलिस लाइन में गॉड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। उद्घाटन के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र आनंद कुलकर्णी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक नगर/ लाइन कृष्ण बिश्नोई, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैंट/ लाइन अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल, प्रतिसार निरीक्षक हरिशंकर सिंह मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

33 minutes ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

2 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

3 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

3 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

3 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

13 hours ago