31 रैलियों को किया संबोधित तो हुए तीन बड़े रोड शो गुजरात के रण में PM मोदी का दिखा दम

अहमदाबाद एजेंसी। प्रचार का आखिरी दिन है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना प्रचार खत्म कर चुके हैं। गुजरात चुनाव एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है। यही कारण है कि इस बार के भी चुनाव में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी ने जमकर चुनावी प्रचार को संबोधित किया। इस बार गुजरात में देखे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 31 से अधिक रैलियों को संबोधित किया। इसमें 3 मेगा रोड शो भी शामिल है। गुजरात में भाजपा प्रत्याशी 27 सालों से सत्ता में है। यही कारण है कि इस बार भी भाजपा ने सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर गुजरात में गुजरात के विकास के लिए हर गुजराती को क्रेडिट दिया। इसके बाद उनका यह अभियान काफी लोकप्रिय हो गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। हालांकि, मोदी का निशाना ज्यादातर कांग्रेस पर ही रहा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के जरिए कांग्रेस पर बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार की राजनीति करती है। साथ-साथ अपनी रैलियों में मोदी ने कांग्रेस पर सरदार पटेल के अपमान का भी आरोप लगा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर कहा है कि अगर डबल इंजन की सरकार होगी तो गुजरात का विकास ऐसे ही रफ्तार पकड़े रहेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि गुजरात का यह चुनाव विधायक या मुख्यमंत्री चुनने का नहीं है, बल्कि अगले 25 सालों के भविष्य को तय करने के लिए है। 

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजराती में ही लोगों को संबोधित करते रहें। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने प्रचार के आखिरी चरण में 50 किलोमीटर का एक लंबा रोड शो किया और 13 विधानसभा सीटों को कवर किया। यह अब तक का सबसे बड़ा रोड शो कहा जा सकता है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में 10 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे। आपको बता दें कि गुजरात में 89 सीटों के लिए 1 दिसंबर को चुनाव हो चुके हैं। 5 दिसंबर को 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। गुजरात चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

18 minutes ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

52 minutes ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

55 minutes ago

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

2 hours ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

2 hours ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

2 hours ago