अपर जिला अधिकारी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक किया

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार की अध्यक्षता में की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जिलास्तरीय समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुआ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने अब तक ऑनबोर्ड नही कराने वाले 194 ग्राम पंचायतों के ऑनबोर्ड की प्रक्रिया को तत्काल पूर्ण करवाने हेतु संबंधित बीडीओ को निर्देशित किया। साथ ही प्राप्त आवेदनों के धीमे सत्यापन पर असंतोष व्यक्त करते हुए सत्यापन प्रक्रिया को ग्राम पंचायत स्तर और निकाय स्तर पर तेज करते हुए शत–प्रतिशत सत्यापन का निर्देश दिया।
जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रथम चरण में निकायों से सत्यापन के उपरांत प्राप्त 334 आवेदनों और ग्राम पंचायतों से प्राप्त 438 आवेदनों को राज्यस्तरीय समिति के समक्ष प्रेषित करने हेतु अनुमोदित किया गया।
उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा में योजना पारम्परिक शिल्पकारों और कारीगरों की सहायता के लिए केन्द्रीय योजना है जिसमें कारपेंटर, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ और टूलकिट निर्माता, सुनार, कुम्हार, मुर्तीकार, मोची, राजमिस्त्री, डलिया-चटाई-झाडू बनाने वाले, पारम्परिक गुडिया और खिलौना बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी एवं मछली का जाल बनाने वाले कुल 18 ट्रेडों को सम्मिलित किया गया है। योजना का शुभारम्भ प्रधानमंत्री द्वारा 17 सितंबर को किया जा चुका है। इस योजनार्न्तगत लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का सर्टिफिकेट व आईडी कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना में लाभार्थियों को 05 दिवसीय कौशल पहचान के लिए 05 दिवसीय बेसिक ट्रेनिंग दी जायेगी तथा रू0 500.00 प्रति दिन के हिसाब से ट्रेनिंग स्टाईपेन्ड दिया जायेगा। योजना के लाभार्थियों को टूलकिट प्रोत्साहन के रूप में रू० 15000.00 का ई-बाउचर के रूप में डी०बी०टी० के माध्यम से उपलब्ध कराये जायेंगे। लाभार्थियों को कोलेट्रल फी लोन रू0 1.00 लाख तक का 5 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

2 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

2 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

2 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

12 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

13 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

13 hours ago