भाटपार रानी/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) प्राप्त समाचार के मुताबिक सिवान जिला में भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी सिवान एवं पुलिस अधीक्षक सिवान द्वारा संयुक्त ब्रिफिंग के माध्यम से प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक सिवान ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस लाईन हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल होटल अशोका रेसीडेन्सी सिवान तक जगह-जगह पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी निर्धारित समय पर पहुंचकर वहां कि गतिविधियों पर नजर रखेंगे तथा कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् यह सुनिश्चित हो लेंगे कि स्थिति सामान्य हो गयी (भीडभाड नहीं रहने पर ही) तब वहां से प्रस्थान करेंगे। उन्होंने सभी से अपील किया कि अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सभी
दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर प्रतिनियुक्ति स्थल पर ससमय पहुंचकर अपने
दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही यह ध्यान रखेंगे कि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति हेलीपेड या कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश न करे। जगह-जगह पर बनाये गये ड्रॉपगेट पर अच्छी तरह से जांचोपरांत ही प्रवेश की अनुमति देना सुनिश्चित करेंगे। हेलीपेड या कार्यक्रम स्थल पर अधिक भीड़ न हो इसका भी पूरा ध्यान रखेंगे तथा
हरहाल में पार्किंग के लिये चिन्हित स्थानों पर ही वाहनों का पार्किंग कराना सुनिश्चित करेंगे।
ब्रिफिंग के दौरान उप विकास आयुक्त सिवान, अपर समाहर्ता सिवान, सिविल सर्जन सिवान, जिला परिवहन पदाधिकारी सिवान, अनुमण्डल पदाधिकारी सिवान सदर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सिवान सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सिवान सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारीगण तथा प्रतिनियुक्त संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् आदि उपस्थित हुए।
यूपी में चाइनीज मांझे का खूनी खेल! वाराणसी में साड़ी कारोबारी की मौत, आखिर प्रतिबंध…
फोटो goo दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई और पाबंदियां: सुप्रीम कोर्ट ने साफ की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय…
यूपी के इस जिले में 43 हजार स्कूली बच्चों का पैसा अटका, सर्दी में स्वेटर…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल संघ लोक…
Ai निर्मित JETET 2026 में बड़ा बदलाव! 5.60 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा में अब पहले…