अपर जिला अधिकारी ने एनकाॅर्ड की बैठक की जूम से

नौतनवा व निचलौल के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस, राजस्व व औषधि विभाग की टीम बनाकर प्रवर्तन की कार्यवाही तेज करने का निर्देश

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एनकॉर्ड की बैठक ज़ूम के माध्यम से संबंधित विभागों के साथ संपन्न हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने पिछली बैठक के कार्य वृत्ति की जानकारी ली और निर्देश दिया की सभी विद्यालयों में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जाए साथ ही स्कूली बच्चों के सहयोग से आमजन को भी नशे के विरुद्ध जागरूक किया जाए। अपर जिलाधिकारी ने सोमवार को सभी कार्यालयों व विद्यालयों में नशे के विरुद्ध शपथ ग्रहण अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला आयुर्वेद अधिकारी को नशीली दवाओं के विरुद्ध जनपद में चल रही कार्यवाही के विषय में नियमित डाटा फीडिंग का निर्देश दिया तथा सीमा सुरक्षा बल से सीमा क्षेत्र में नशीली दवाओं के विरुद्ध की जा रही है कार्यवाही की जानकारी ली और निर्देशित किया कि जो मामले पकड़ में आ रहे हैं उनमें कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग सुनिश्चित करे कि जो मामले उनको हस्तांतरित हो रहे हैं, उनमें की गई कार्यवाही की सूचना और एनकॉर्ड से जुड़े सभी विभागों को उपलब्ध कराया जाए। नौतनवा और निचलौल में सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस, राजस्व व औषधि विभाग की टीम बनाकर प्रवर्तन की कार्रवाई को तेज करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए बेहद घातक है। आवश्यक है कि नशे के कारोबार में लगे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के साथ ही समाज मे भी इसके प्रति जागरूकता पैदा की जाए। सभी विभाग सुनिश्चित करें कि जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान प्रभावी ढंग से क्रियान्वित हो।
बैठक में जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

30 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

58 minutes ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

1 hour ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

2 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago