अपर जिलाधिकारी ने श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कन्या विवाह अनुदान योजना के तहत 1455 फॉर्म प्राप्त जिसमें 826 स्वीकृत

जनपद में पंजीकृत श्रमिकों की संख्या– 216383जबकि सक्रिय श्रमिकों की संख्या- 74783

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।अपर जिलाधिकारी डां पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देश दिया कि सक्सेना चौराहे पर इकट्ठा होने वाले श्रमिकों का पंजीकरण कैम्प के माध्यम से कराया जाय। श्रमिक पंजीकरण में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को सहयोग करने हेतु निर्देशित किया।
अपर जिलाधिकारी द्वारा जनपद में कार्य कर रहे कार्यदाई संस्थाओं को भी निर्देश दिया गया कि श्रम कार्य करने वाले श्रमिकों का पंजीयन अवश्य करायें, जिससे असामयिक मृत्यु अथवा दुर्घटना में मृत्यु होने अथवा घायल होने पर उन्हें लाभान्वित किया जा सके। दुर्घटना से मृत्यु के पश्चात पांच लाख व सामान्य मृत्यु पर दो लाख तथा अन्त्येष्टि हेतु ₹ 25 हजार का अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है। इसके अलावा 100 प्रतिशत दिव्यांगता पर चार लाख की धनराशि चार वर्षों में किस्तवार देय होगा। अपंजीकृत श्रमिकों को भी मृत्यु पर एक लाख का अनुदान दिये जाने का प्रावधान है।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी जनसेवा केन्द्रों पर श्रमिक अपना पंजीयन करा सकते हैं। श्रमिक फोटो, बैक खाते का पास बुक, परिवार सदस्यों का विवरण, आधार कार्ड, राशनकार्ड एवं स्वयं की घोषणा पत्र के साथ अपना पंजीयन करा सकते हैं।
जनपद में अभी तक पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 216383 है जिसमें सक्रिय श्रमिक 74783 है। कन्या विवाह अनुदान योजना में कुल आवेदन 1455 प्राप्त हुए जिसमें 826 को स्वीकृत किया जा चुका है। 110 को निरस्त किया गया है तथा 519 की जांच की जा रही है। विवाह हेतु 55 हजार तथा अंतर्जातीय विवाह में 61 हजार का अनुदान दिया जाता है। सामूहिक विवाह में अधिकतम दो पुत्रियों की शादि हेतु 75 हजार का अनुदान दिया जाता है। पंजीकृत श्रमिकों के 06 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चो को आवासीय सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा देने का भी प्रावधान है।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीना वर्मा,श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीपीओ , कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व श्रमिक सदस्य उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सूर्य पर विशाल और खतरनाक सनस्पॉट से वैज्ञानिक चिंतित, धरती पर असर की आशंका

सूर्य की सतह पर बना एक बेहद बड़ा और अस्थिर सनस्पॉट इन दिनों वैज्ञानिकों की…

28 minutes ago

शिक्षा बजट में वृद्धि जीडीपी दर से भी कम, केंद्र सरकार की उदासीनता उजागर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देश की नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बीते वर्ष करीब…

41 minutes ago

15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा: डीएम ने दी कई विकास योजनाओं को मंजूरी नाली, स्ट्रीट लाइट, आरओ प्लांट और सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जिले में शहरी विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला…

48 minutes ago

माटी कला स्वरोजगार और जीविकोपार्जन का बेहतर संसाधन

कुम्हारी कला को आधुनिकतम स्वरूप दिए जाने की आवश्यकता .डॉ हरेंद्र प्रजापति मऊ (राष्ट्र की…

59 minutes ago

बुनकर वाहिनी से बुनाई व्यवसाय के कारीगरों की उम्मीदें हुई बलवती

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पावरलूम बुनकरों की समस्याओं को मुखरता से उठाने वाले एकबाल अहमद जो…

1 hour ago

कैंसर को चुनौती देता साहस: समाज के लिए प्रेरणा बने कर्नल मिश्रा दंपत्ति

कैंसर दिवस पर विशेष रिपोर्ट | नवनीत मिश्र देश में हर साल लाखों लोग कैंसर…

1 hour ago