बलिया(राष्ट्र की परम्परा)अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।
अपर जिलाधिकारी ने गत जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता लोनिवि से कहा कि और ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यकतानुसार ब्रेकर बनवाया जाय एवं साइनेज बोर्ड लगवाए जाय। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के कोई भी स्कूली वाहन सड़क पर न चलने पाए। नो-हेलमेट, नो-फ्यूल योजना को जनपद में कड़ाई से लागू किया जाय, इस संबंध में आमजन को जागरुक भी किया जाय।
अधिशासी अभियंता लोनिवि ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा माह फरवरी,2025 में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 798 बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट 125, मोबाइल पर वार्ता कर वाहन चलाते हुए 40 एवं गलत साइड वाहन चलाते हुए 26 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान किया गया है। आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात नियमों का अनुपालन न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। चेकिंग के दौरान बिना फिटनेस अथवा बिना मानक पूर्ण किए संचालित 26 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा यातायात व्यवस्था व आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी के लिए शहर के 13 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए जाने के लिए अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद बलिया को रिपोर्ट प्रेषित की गई है। मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद मऊ में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण की दिशा में…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में सामाजिक न्याय और जनकल्याण को सशक्त बनाने की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में आयोजित डीसीसी डीएलआरसी बैठक देवरिया के दौरान बैंकिंग व्यवस्था,…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में 22 फरवरी 2026, रविवार…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आते ही कोपागंज ब्लॉक के नौसेमर गांव…