अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोक कुमार दूबे द्वारा जिला कारागार देवरिया तथा वन स्टाप सेंटर देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश के द्वारा कारागार में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। न्यायाधीश द्वारा धारा 436 A भा0द0 स0 से सम्बन्धित बंदियों व ऐसे बंदी जिनकी जमानत माननीय न्यायालय से हो चुकी हैं पर जमानतदार के अभाव मे कारागार में निरुद्ध हैं की समस्याओं को सुना गया तथा विधि अनुसार निवारण हेतु दिशा निर्देश दिया गया सचिव द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता, नियमित रूप से बंदियों के लिए दवा, मानक के अनुसार भोजन हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने जेल में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करते हुये जेल के बंदियों के सुरक्षा, विधिक सहायता, स्वच्छता पर जोर देते हुये कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त बंदियों के विधिक सहायता/विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर हैं।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वन स्टाप सेण्टर के केंद्र प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन पीड़िताओ को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उनके मामले को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में संदर्भित करें ताकि उनकों विधिक सहायता दी जा सकें। वन स्टाप सेण्टर पर सुरक्षा हेतु पत्राचार करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी तथा वन स्टाप सेण्टर के निरीक्षण में केंद्र प्रबंधक नीतू भारती,मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल ,सहायक रीना, सुरक्षा कर्मी व अन्य उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सप्तश्रृंगी सोसाइटी दक्षिण गुजरात के लोगो के लिए बना आदर्श

बारडोली/गुजरात(राष्ट्र की परम्परा)l बारडोली सरदार वल्लभभाई पटेल की कर्मभूमि पुण्य भूमि जो सुरत जिले में…

23 minutes ago

मऊ: Rajesh Agrawal ने मृतक बीएलओ के परिवार को दी ₹15,000 की आर्थिक सहायता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के मित्तूपुर ग्राम की बीएलओ आशा देवी का…

42 minutes ago

महराजगंज: मिर्च के तीखे तेवर से तपी रसोई, फरवरी में दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरवरी का महीना इस बार आम लोगों के लिए महंगाई का…

47 minutes ago

पुलिस की सख्ती से अपराध नियंत्रण की पहल, देवरिया में चला विशेष मॉर्निंग चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों में सुरक्षा…

50 minutes ago

बलिया: Ghaghara River किनारे सफेद बालू का अवैध खनन तेज, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घाघरा नदी किनारे स्थित दुहा बिहरा क्षेत्र में इन…

2 hours ago

मऊ: जीवित पति को मृत दिखाकर पत्नी ले रही थी विधवा पेंशन, डीएम से शिकायत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनौर गांव के निवासी पवन…

2 hours ago