एक साथ बंधे परिणय सूत्र में 62 जोड़ें

सदर विधायक व ब्लॉक प्रमुख ने सामूहिक विवाह आशीर्वाद देकर कराया सम्पन्न

श्रीदत्तगंज/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)
वेदमंत्र और कुरान की आयतें एक ही पंडाल में साथ-साथ गूंजी। मौका था 14दिसम्बर 2022 बुधवार को विकास खंड श्रीदत्तगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का। इस दौरान कुल 62 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नव दंपत्तियों में मुस्लिम जोड़ों को इस्लामी रीति रिवाजों के बीच मौलाना ने निकाह कराया। हिंदू परिवारों के जोड़े सात फेरों के साथ दांपत्य जीवन की डोर में बंधे। बैंड-बाजे के साथ सभी जोड़ों को मंडप तक लाकर विधि विधान से विवाह कराया गया। नव दंपत्तियों को बर्तन, जेवर, कपड़ा, मोबाइल, डिनर सेट व मोबाइल के साथ शासन द्वारा घोषित आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। मंच पर वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए सदर विधायक पल्टू राम ,तहसीलदार राम आश्रय, खंड विकास अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव,ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, बीडीओ सुमित सिंह,एडीओ पंचायत के.पी.सिंह,अजय कुमार श्रीवास्तव,आनंद कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह विशेष सहयोग रहा।
श्रीदत्तगंज ब्लाक परिसर मेंआयोजित सामूहिक विवाह में विकास खंड उतरौला के 12जोड़े,श्रीदत्तगंज के 6जोड़े,रेहरा के 28,गैंड़ास बुजुर्ग के 8 तथा बलरामपुर के 8 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
सामूहिक विवाह के दौरान वर-वधू पक्ष के लोगों के साथ हर आने वाले मेहमानों के कोरोना टेस्ट के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैद रही।

rkpshomnath

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

6 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

7 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

7 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

7 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

7 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

7 hours ago