मैरवा(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा अरवल जिला के गांधी मैदान में 23 नवंबर से 26 नवंबर 2024 तक आयोजित राज्य स्तरीय अंतर जिला अंडर 14 विद्यालय रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु, आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय मैरवा के बालकों की टीम सिवान खेल भवन से बृजेश कुमार शारीरिक शिक्षक के नेतृत्व में रवाना हो गई ।इस बात की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक रफीक अंसारी ने बताया कि हमारे विद्यालय के छात्रों ने जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में विजेता बनी थी, जिसके फलस्वरुप विद्यालय के सुजीत कुमार, प्रवीण कुमार, अमृत कुमार गुप्ता, अनूप कुमार, रवि कुमार, अभिषेक कुमार, मुन्ना कुमार अजय कुमार, प्रियांशु कुमार एवं विनीत कुमार शामिल है। इस टीम के प्रशिक्षक आयुष्मान राज शांडिल्य हैं ।सभी खिलाड़ी अपने टीम प्रबंधक बृजेश कुमार के नेतृत्व में रवाना हो चुके हैं। विदित हो कि उपर्युक्त सभी चयनित खिलाड़ी रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के खेल मैदान में रग्बी फुटबॉल काअभ्यास विद्यालय के शिक्षक एवं रग्बी प्रशिक्षक संजय पाठक की देख -रेख में करते हैं । इन खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जाने पर रग्बी फुटबॉल संघ सिवान के महासचिव संतोष कुमार सिंह ,शिक्षक घनश्याम तिवारी ,समी अख्तर अंसारी, शिक्षिका पूनम त्रिपाठी, फिरदौस फातिमा, विमला पांडेय, गायत्री पांडेय ,नेहा कुमारी सहित कई अन्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राम जानकी मार्ग पर स्थित टांडा गांव…