बलिया में डबल मर्डर बेटे ने की मां और पड़ोस के महिला की बेरहमी से हत्या

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में कलयुगी बेटे ने मां पर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बेटे के सिर पर खून इस कदर सवार था कि पड़ोस की महिला की भी हत्या कर दी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजवा दिया और आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गयी। हत्या करने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शनिवार दोपहर माला पांडे (55 वर्ष) पत्नी उमेश चंद्र पांडेय की उनके ही पुत्र प्रतीक पांडे (22 वर्ष) ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। इसी बीच किसी तरीके से मामले की जानकारी पाकर पड़ोस की महिला छाया देवी (55 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र पांडे माला के घर में उसे देखने गई तो आरोपी प्रतीक ने उन पर भी फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गड़वार थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।

Karan Pandey

Recent Posts

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

2 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

3 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

3 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

3 hours ago