अभिनेत्री अर्शी खान के मैनेजर के साथ देवरिया में मारपीट ।

अभिनेत्री देवरिया कोतवाली में आधी रात तक मुकदमा दर्ज कराने हेतु जमी रहीं
आधी रात में 4 युवकों पर मुकदमा दर्ज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)देवरिया में किसी कार्य हेतु अभिनेत्री व बिग बॉस शो की प्रतिभागी अर्शी खान की मैनेजर आई थीं, जिनके साथ देवरिया के निवासी चार युवकों ने मारपीट की जिससे आहत अभिनेत्री की मैनेजर ने महिला थाना पुलिस के पास न्याय मांगने गई,वहां से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा,फिर देवरिया कोतवाली में भी लिखित तहरीर दीं, लेकिन पूरे दिन देवरिया पुलिस इनको यहां से वहां घुमाती रही,परेशान होकर मैनेजर ने इसकी सूचना अभिनेत्री को दी, जिसके बाद अभिनेत्री देवरिया रात तक देवरिया पहुंच आई और अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया से मुलाकात किया, जिसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने देवरिया सदर कोतवाल को तलब किया और मामले की जाकारी मांगी, इसके उपरांत देवरिया पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर ने कोतवाली सदर में जाकर जानकारी ली और आधी रात में पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।यह हाई वोल्टेज ड्रामा देवरिया में लंबे समय तक चला, इस दौरान देवरिया सदर पुलिस कोतवाली परिसर में ही अभिनेत्री के साथ फोटो खिंचवाने में भी लंबे समय तक व्यस्त रही ।
मुकदमा दर्ज होने बाद पत्रकारों के पूछने पर अभिनेत्री अर्शी खान ने कहा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओ का सम्मान करते है ।मुझे भरोसा है की हमे न्याय मिलेगा ,मुकदमा दर्ज होने में थोड़ी देरी जरूर हुई लेकिन हमे उतर प्रदेश सरकार और पुलिस पर पूरा भरोसा है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

27 minutes ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

35 minutes ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

42 minutes ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

10 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

11 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

11 hours ago