एक्शन एक्टर गुलाब सलाट गौरव अवार्ड से हुए सम्मानित

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
गरीबी का कहर टूटने के बाद और सालों की मेहनत के बाद गुलाब सलाट एक्शन एक्टर को ऐसे अनेक अवार्ड मिले है। फिल्मी अवार्ड लोकगौरव राष्ट्रीय एकात्मता परिषद टी.एम.जी.अनमोल कार्य गौरव पुरस्कार अवार्ड व सम्मान पत्र से एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को नवाजा गया।
डॉक्टर शैलेंद्र पवार, सलमा खान, नासिर खान, जाकिर खान, स्पेशल थैंक यू भारत का सबसे बड़े पत्रकार। संगठन इंडिया फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ नई दिल्ली ने एमपी जबलपुर में सम्मानपत्र दिया। इस प्रकार से देखा जाय तो गुलाब को उनके मेहनत व काबिलियत को मद्देनजर तमाम नेशनल व स्टेट लेवल के अवार्डों से सम्मानित किया गया है।
गुलाब गरीबी की धुंध से निकलकर शोहरत की ऊंचाइयों पर आगे बढ़ते जा रहे है। गुलाब गुजरात के आनन्द से तालुक रखते है,जानकारी के अनुसार गुलाब के माता पिता बहुत ही गरीब थे और उनका पूरा जीवन चारपाई के तंबू में गुजार दिया था। लेकिन गुलाब के पिता तम्मा भाई सलाट एक हाथ मजदूरी करके अपने बेटे को एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाने की कोशिश में लगे थे, 8 वर्ष की उम्र से ही गुलाब को फिल्म बॉलीवुड का लगाव था कि मैं एक बार फिल्मों में काम करूंगा और यह पापा को बोला था, पापा ने मेरी अभिलाषा को लेकर मेहनत करना शुरू कर दिये। पिता ने रात दिन मजदूरी कर अपने बेटे गुलाब को एक एकेडमी में ज्वाईन करवा दिया। एकेडमी से जुड़कर गुलाब ने मार्शल आर्ट कराटे, ऑल इंडिया वाडो काई कराटे, डो एकेडमी इंडिया इंटरनेशनल में करीबन 5 साल लगातार मेहनत कर मार्शल आर्ट में ब्लैकबेल्ट की डिग्री हासिल कर अपने लक्ष्य को प्राप्त की। लेकिन बॉलीवुड की चाहत ने गुलाब को डांस की शिक्षा प्राप्त करने के लिए मजबूर कर दिया,इस प्रकार डांस के लिए बाग बागीचों मेहनत से प्रैक्टिस करना शुरु कर दिया बिना मास्टर के।इसी क्रम में जिमनास्टिक और डांस की ट्रेनिंग लेने के लिए गुलाब हैदराबाद की ओर प्रस्थान कर वहां कड़ी मेहनत करके सिर्फ 1 साल के बाद डिग्री हासिल की।
इधर पिता तम्मा भाई का देहांत हो गया,पिता के जाने के बाद हालात ऐसे थे की गुलाब को आनंद रामनगर की स्कूल में पढ़ाई करना पड़ा।हालात ऐसे बिगड़े की गुलाब ने सिर्फ आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की। परिवार की परेशानी को देख, गुलाब हर स्टेट में गए और फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर से अपने काम के लिए गुजारिश की, लेकिन नाकाम रहा। मजबूर हो कर अपने शहर वापस आगए और फिर अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी। गुलाब अपने पिता के नाम को रौशन करने के लिए संघर्ष करते रहे हिम्मत नहीं हारे।किस्मत ने ऐसी करवट बदली की गुलाब को कई सीरियलों जय जय जग जननी दुर्गा मां व जय बजरंगबली फिल्म में काम करने को सुअवसर प्राप्त हुआ ।जिंदगी की शुरुआत सीरियल से हुई, छोटी बड़ी 17 फिल्मों में काम मिला। हिंदी, गुजराती, भोजपुरी,शामिल है।
अप कमिंग फिल्म भविष्य का सुपरस्टार जिसमें गुलाब लीड हीरो का रोल करेंगे, जिसकी शूटिंग गुजरात महाराष्ट्र, दिल्ली, बैंगलोर और कोलकाता में होगी। गुलाब रात दिन कम से कम 8 घंटा मेहनत और प्रैक्टिस लगातार कराटे मार्शल आर्ट, जिमनास्टिक, योगा, बॉडी स्टंट ब्रेक, डांस, लाठी, नानचाकू, तलवार, राइफल शूटिंग एवं फिल्मी एक्टिंग करते थे। गुलाब ने कहा कि मैं कामयाब होकर अपने पिता का नाम रोशन करने का सपना बहुत जल्द पूरा करूंगा। आज गुलाब सलाट ऐक्शन ऐक्टर ने मीडिया के वजह से पूरे भारत में अपनी एक अच्छी पहचान बनाई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

त्योहारों से पहले मऊ पुलिस अलर्ट, शहर में बढ़ाई गई गश्त

मऊ में पुलिस का पैदल रूट मार्च: ग़ाज़ीपुर तिराहा से भीटी तक सुरक्षा व्यवस्था का…

2 hours ago

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में उभरी प्रतिभा, बापू महाविद्यालय सलेमपुर बना प्रेरणा केंद्र

बापू महाविद्यालय सलेमपुर में स्टूडेंट्स फेस्ट 2026, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की…

2 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और अग्निशमन तैनात

महाशिवरात्रि 2026: तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा-व्यवस्था का सख्त जायजा, प्रशासन अलर्ट संत कबीर नगर (राष्ट्र…

2 hours ago

31 मार्च तक कराएं फार्मर रजिस्ट्री, प्रचार वाहन को हरी झंडी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत प्रचार-प्रसार के…

2 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता पाठ्यक्रम में पीएचडी की होगी शुरुआत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

4 hours ago

औचक निरीक्षण: शिक्षा और मिड-डे मील व्यवस्था पर सख्त निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के…

4 hours ago